योगी आदित्यनाथ अयोध्या से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव, विधान परिषद सदस्यों को भी मैदान में उताने की तैयारी

By अभिषेक पारीक | Updated: July 25, 2021 14:04 IST2021-07-25T13:57:37+5:302021-07-25T14:04:38+5:30

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि पार्टी ने विधान परिषद सदस्यों को भी चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है।

Yogi Adityanath can fight uttar pradesh assembly elections from Ayodhya, Legislative Council members also fight election | योगी आदित्यनाथ अयोध्या से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव, विधान परिषद सदस्यों को भी मैदान में उताने की तैयारी

योगी आदित्यनाथ। (फाइल फोटो)

Highlightsउत्तर प्रदेश में भाजपा ने अपने विधान परिषद सदस्यों को भी चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। ऐसी खबर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर या अयोध्या से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। यही कारण है कि पार्टी ने विधान परिषद सदस्यों को भी चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा भी विधानसभा चुनाव लड़ते नजर आ सकते हैं।

ऐसी खबर है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर या अयोध्या से चुनाव  लड़ सकते हैं। राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ अयोध्या का कई बार दौरा कर चुके हैं। ऐसे में अयोध्या से चुनाव लड़ने की खबरों को बल मिल रहा है।

अयोध्या के भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मुख्यमंत्री के लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है। उन्होंने कहा कि यदि योगी आदित्यनाथ अयोध्या से चुनाव लड़ते हैं तो यह सभी का सौभाग्य होगा। 

साथ ही पार्टी उन कैबिनेट मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतार सकती हैं, जो एमएलसी सदस्य हैं। इनमें पहला नाम केशव प्रसाद मौर्य का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को योगी सरकार के छह मंत्रियों को साथ लेकर के केशव प्रसाद मौर्य दिल्ली पहुंचे थे।

माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के साथ बातचीत में कई अहम मुद्दों के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने पर भी बातचीत हुई है। जिसके बाद कहा जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर या अयोध्या, केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी, दिनेश शर्मा लखनऊ से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल होने हैं। ऐसे में योगी सरकार जल्द ही कैबिनेट का विस्तार कर सकती है। माना जा रहा है कि कई नए चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए जितिन प्रसाद को भी योगी सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।

Web Title: Yogi Adityanath can fight uttar pradesh assembly elections from Ayodhya, Legislative Council members also fight election

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे