लाइव न्यूज़ :

योगी ने स्वीकार की ओवैसी की चुनौती,कहा राज्य में फिर बनेगी भाजपा की सरकार

By भाषा | Updated: July 4, 2021 14:49 IST

Open in App

लखनऊ, चार जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की चुनौती स्वीकार की और कहा कि अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा राज्य में एक बार फिर सरकार बनाएगी।

दरअसल ओवैसी ने पिछले दिनों एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था "हम योगी को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनने देंगे। अगर हमारा मनोबल ऊंचा हो और हम कड़ी मेहनत करें तो कुछ भी हो सकता है। हमारा मकसद है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार दोबारा ना बने।"

मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में ओवैसी के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा "ओवैसी जी बड़े राष्ट्रीय नेता हैं। वह चुनाव प्रचार के लिए देश के विभिन्न भागों में जाते रहते हैं और उनका अपना जनाधार है लेकिन अगर उन्होंने भाजपा को चुनौती दी है तो पार्टी के कार्यकर्ता इसे स्वीकार करते हैं। प्रदेश में भाजपा अगली बार भी सरकार बनाएगी और इसमें कोई संदेह नहीं है।"

योगी ने कहा कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है और भाजपा इसे हासिल करेगी।

गौरतलब है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"