लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिन की कश्मीर यात्रा के लिए सुरक्षा प्रबंध चाक चौबंद, पुलिस और सेना सतर्क

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 19, 2024 16:32 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीनगर दौरे के मद्देनजर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देसमारोह 21 जून को श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में आयोजित किया जाएगाजिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगेप्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के बाद यह उनका पहला जम्मू कश्मीर दौरा होगा

जम्मू: 21 जून को श्रीनगर से योग दिवस समारोह का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। इस वर्ष मुख्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह 21 जून को श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेने के बाद यह उनका पहला जम्मू कश्मीर दौरा होगा। 20 जून को उनका श्रीनगर पहुंचने का कार्यक्रम है और अगले दिन वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे। खबरों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में कई खिलाड़ियों समेत सैकड़ों लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

अधिकारियों ने बताया कि प्रतिभागियों को शार्टलिस्ट किया गया है और उन्हें प्रधानमंत्री द्वारा किए जाने वाले विभिन्न आसनों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 जून को कश्मीर के दौरे से पहले, श्रीनगर शहर को ड्रोन और क्वाडकाप्टर के संचालन के लिए एक अस्थायी रेड जोन घोषित किया जा चुका है। श्रीनगर पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी दी देते हुए पुलिस ने इस संबंध में लोगों से सहयोग भी मांगा। 

पुलिस ने एक बयान में कहा गया है कि ड्रोन नियम, 2021 के नियम 24(2) के प्रावधानों के अनुसार श्रीनगर शहर को तत्काल प्रभाव से ड्रोन और क्वाडकाप्टर के संचालन के लिए अस्थायी रेड जोन घोषित किया गया है। बयान में कहा गया है कि रेड जोन में सभी अनधिकृत ड्रोन संचालन ड्रोन नियम, 2021 के प्रासंगिक प्रावधानों के अनुसार दंडित किए जाने के लिए उत्तरदायी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रीनगर दौरे के मद्देनजर जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि पीएम के कार्यक्रम के लिए बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने श्रीनगर की हाई प्रोफाइल यात्रा के मद्देनजर सभी महत्वपूर्ण सड़कों और चौक-चौराहों पर अतिरिक्त नाके स्थापित कर दिए हैं।प्रधानमंत्री श्रीनगर में एक योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह कार्यक्रम शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) के पिछले हिस्से में होगा। जम्मू-कश्मीर खेल परिषद को प्रशिक्षकों सहित इस अवसर के लिए 3,000 खिलाड़ियों को जुटाने का जिम्मा सौंपा गया है।

प्रधानमंत्री की समर्पित सुरक्षा टीम आयोजन स्थल को मानक अभ्यास के रूप में अपने नियंत्रण में रखने के लिए कार्यक्रम से कुछ दिन पहले श्रीनगर पहुंच गई। श्रीनगर अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रोड से एसकेआईसीसी सहित प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी के अलावा विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवान पूरे शहर में तैनात किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस कमांडो और सीआरपीएफ के जवान किसी भी घटना को रोकने के लिए एसकेआईसीसी के आसपास तैनात रहेंगे। काजीगुंड में कश्मीर में प्रवेश करने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। 

टॅग्स :योग दिवसनरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी