अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे येदियुरप्पा की हालत में सुधार

By भाषा | Published: April 18, 2021 04:57 PM2021-04-18T16:57:54+5:302021-04-18T16:57:54+5:30

Yeddyurappa's condition improving, treating Kovid-19 in hospital | अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे येदियुरप्पा की हालत में सुधार

अस्पताल में कोविड-19 का इलाज करा रहे येदियुरप्पा की हालत में सुधार

बेंगलुरु, 18 अप्रैल कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का यहां एक निजी अस्पताल में कोविड-19 का उपचार चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘मुख्यमंत्री को शुक्रवार को कोविड के उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और विशेषज्ञ डॉक्टरों का एक दल उन पर नजर रख रहा है। मुख्यमंत्री स्वस्थ हो रहे हैं।’’

ट्वीट में बताया गया कि येदियुरप्पा अस्पताल में अपनी पसंदीदा पुस्तकों के साथ समय बिता रहे हैं और वह अधिकारियों के साथ भी संपर्क में हैं तथा उन्हें जरूरी निर्देश दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री को शुक्रवार को बुखार आया था और जब उन्होंने जांच कराई तो कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई।

इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

येदियुरप्पा दूसरी बार संक्रमित हुए हैं।

मुख्यमंत्री कोविड टीके की पहली खुराक भी ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Yeddyurappa's condition improving, treating Kovid-19 in hospital

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे