लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी से मिले येदियुरप्पा, सीएम ने कहा-10 करोड़ रुपये से अधिक दान देने वालों के नाम पर बस्तियों का नाम रखा जाएगा

By भाषा | Updated: August 16, 2019 13:54 IST

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने ट्वीट किया, ‘‘स्पष्टीकरण : मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि 10 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि देने वाले दानदाताओं के नाम पर गांवों का नहीं बल्कि बस्तियों का नाम रखा जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।कर्नाटक को बाढ़ से बचाने के लिए और अनुदान जारी करने का अनुरोध किया।

कर्नाटक में बाढ़ ग्रस्त गांवों का नाम राहत कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि देने वाले दानदाताओं के नाम पर रखने की सरकार की पेशकश को लेकर कुछ वर्गों की आलोचना का सामना कर रहे मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि केवल नयी बस्तियों (लेआउट) का ही नाम बदला जाएगा।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘स्पष्टीकरण : मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि 10 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि देने वाले दानदाताओं के नाम पर गांवों का नहीं बल्कि बस्तियों का नाम रखा जाएगा।’’

इस बीच, दिल्ली में कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और कर्नाटक को बाढ़ से बचाने के लिए और अनुदान जारी करने का अनुरोध किया। मुख्य सचिव टीएम विजयभास्कर, केंद्रीय मंत्री सुरेश अंगड़ी और प्रहलाद जोशी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बाढ़ से मची तबाही के मद्देनजर बुधवार को उद्योगपतियों और कोरपोरेट के साथ बैठक में घोषणा की थी कि अगर कंपनियां 10 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि देती है तो उनके नाम पर गांवों के नाम रखे जाएंगे। उनकी इस घोषणा पर कुछ लोगों ने हैरानी जताई। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के नेतृत्व वाली जद(एस) ने गांवों के नाम बदलने के प्रस्तावित कदम को ‘‘तुगलक’’ फरमान बताया। 

टॅग्स :बाढ़कर्नाटकबीएस येदियुरप्पानरेंद्र मोदीएचडी देवगौड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार