लाइव न्यूज़ :

यशवर्धन सिन्हा चुने गए नए मुख्य सूचना आयुक्त, छह अन्य की सूचना आयुक्त के तौर पर नियुक्ति

By हरीश गुप्ता | Updated: October 28, 2020 07:56 IST

यशवर्धन सिन्हा पहले से ही सूचना आयुक्त के रूप में कार्यरत थे. पिछले कई महीनों से मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली रहने के चलते हजारों आरटीआई के मामले लंबित हो गए थे.

Open in App
ठळक मुद्देसीआईसी के पद के लिए 154 और पांच सूचना आयुक्तों (आईसी) के लिए 355 उम्मीदवार थेसूचना आयुक्त के पद के लिए एक मराठी पत्रकार उदय माहुरकर के नाम को भी मंजूरी

विदेश सेवा के पूर्व अधिकारी यशवर्धन कुमार सिन्हा नए मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) बनाए जाएंगे. सीआईसी के पद के लिए 154 और पांच सूचना आयुक्तों (आईसी) के लिए 355 उम्मीदवार थे.

यशवर्धन सिन्हा पहले से ही सूचना आयुक्त के रूप में कार्यरत थे और उनमें सबसे वरिष्ठ भी थे. दूसरे, वे स्वर्गीय जनरल एस. के. सिन्हा के पुत्र हैं, जो केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे.

प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाले पैनल ने सूचना आयुक्त के पद के लिए एक मराठी पत्रकार उदय माहुरकर के नाम को भी मंजूरी दी है.

सूत्रों के अनुसार माहुरकर इंडिया टुडे समूह में डिप्टी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और संघ परिवार के करीबी माने जाते हैं. सीआईसी में आधे से अधिक रिक्तियां पिछले कई महीनों के दौरान उत्पन्न हुई थीं और सरकार ने पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे.

ज्यादातर सेवानिवृत्त नौकरशाहों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोक सेवकों ने पदों के लिए आवेदन किए थे. प्रधानमंत्री की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय पैनल और लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जांच परख के बाद सिन्हा के नाम को इस शीर्ष पद के लिए हरी झंडी दे दी. 3 सदस्यीय पैनल ने पांच अन्य सूचना आयुक्तों के नामों को भी मंजूरी दी.

पिछले कई महीनों से मुख्य सूचना आयुक्त का पद खाली रहने के चलते हजारों आरटीआई के मामले लंबित हो गए थे. सूचना के अधिकार की करीब 37 हजार अपीलें जमा हो चुकी थीं.

बिमल जुल्का के सेवानिवृृत्त होने के बाद महीनों से सीआईसी का अध्यक्ष पद रिक्त था. रिक्तियों के कारण आरटीआई के मामलों का अंबार लग रहा था और सीआईसी की कार्यप्रणाली पर गंभीर असर पड़ रहा था. मंत्रालय और विभाग भी आरटीआई के आवेदनों के जवाब देने से कन्नी काट रहे थे.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआरटीआई
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी