लाइव न्यूज़ :

Wrestlers Protest: 'नाबालिग के पिता ने बोला है कि मुझ पर दवाब है, इसलिए उन्होंने बयान बदले', बजरंग पुनिया ने कहा

By रुस्तम राणा | Updated: June 10, 2023 21:23 IST

शनिवार को न्यूज एजेंसी एएनआई ने पुनिया के हवाले से कहा कि नाबालिग के पिता ने बोला है कि मुझ पर दवाब है। इसलिए उन्होंने बयान बदले हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनका पूरा परिवार डिप्रेशन में था। 

Open in App
ठळक मुद्देपुनिया ने कहा कि लड़की के नाबालिग होने या न होने पर ही उसके परिवार के सदस्य ही सही जानकारी दे सकते हैंपहलवान ने कहा - खाप पंचायत को बोला है कि सरकार ने 15 तारीख तक का समय दिया है पंचायत ने बोला है कि अगर 15 तारीख के बाद कुछ नहीं हुआ तो आंदोलन दोबारा शुरू होगा

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ हो रहे पहलवानों के विरोध को लेकर पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि नाबालिग के पिता ने बोला है कि दबाव के चलते उन्होंने अपने बयान बदले। शनिवार को न्यूज एजेंसी एएनआई ने पुनिया के हवाले से कहा कि नाबालिग के पिता ने बोला है कि मुझ पर दवाब है। इसलिए उन्होंने बयान बदले हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि उनका पूरा परिवार डिप्रेशन में था। 

उन्होंने कहा कि लड़की के नाबालिग होने या न होने पर ही उसके परिवार के सदस्य ही सही जानकारी दे सकते हैं। दुखद बात यह है कि फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं कि पहलवान मंत्रियों के साथ समझौता कर रहे हैं... हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिल चुके हैं। सरकार ने पहलवानों को आश्वासन दिया कि हमारी मांगें सुनी जाएंगी। 

उन्होंने कहा, यदि आवश्यक हुआ तो हम 15 जून के बाद विरोध प्रदर्शन करेंगे और हमारे विरोध शुरू करने के बाद कोई भी पहलवान अपने सरकारी कर्तव्यों को फिर से शुरू नहीं करेगा। अगर हम अपना विरोध फिर से शुरू नहीं करते हैं, तो सभी पहलवान अपनी सरकारी नौकरी पर लौट आएंगे।

वहीं आदोलन को लेकर पुनिया ने कहा कि आज (शनिवार) खिलाड़ियों के तरफ से पंचायत बुलाई गई थी। हमने पंचायत के सामने अपनी बात रखी। खाप पंचायत को बोला है कि सरकार ने 15 तारीख तक का समय दिया है। पंचायत ने बोला है कि अगर 15 तारीख के बाद कुछ नहीं हुआ तो आंदोलन दोबारा शुरू होगा। भारतीय पहलवान ने कहा कि हमें उम्मीद है कि 15 जून से पहले हमारी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। 

टॅग्स :बजरंग पूनियाबृज भूषण शरण सिंहअमित शाहअनुराग ठाकुरWFI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील