लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: जंतर-मंतर पर पहलवानों के साथ किसानों का लगा जमावड़ा, राकेश टिकैत पहुंचे, बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग

By विनीत कुमार | Updated: May 7, 2023 13:16 IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का साथ देने बड़ी संख्या में किसान रविवार को पहुंचे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत भी पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि बृज भूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी होनी चाहिए।

Open in App

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चीफ बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठे कुछ पहलवानों का साथ देने रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य भी पहुंचे। राकेश टिकैत अपने समर्थकों के साथ पहलवानों के धरना स्थल पर पहुंचे। दर्शन पाल और हनान मोल्लाह जैसे एसकेएम नेता भी जंतर मंतर पर प्रदर्शनों में शामिल हुए हैं। 

इस मौके पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, 'उन्हें (प्रदर्शनकारी पहलवानों को) हमारा पूरा समर्थन है। हम आज (भविष्य की कार्रवाई के बारे में) आगे की कार्रवाई पर फैसला करेंगे। गिरफ्तारी (बृज भूषण शरण सिंह की) होनी चाहिए।'

इस बीच दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है और दिल्ली-गाजीपुर, टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर घेराबंदी बढ़ा दी गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जंतर-मंतर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है और प्रदर्शन स्थल पर हो रही गतिविधियों पर सीसीटीवी के माध्यम से चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अप्रिय घटना न हो।

बता दें कि पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर सिंह के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की थी।

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहराकेश टिकैतSamyukta Kisan Morcha
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

भारतBKU leader Rakesh Tikait: राकेश टिकैत के साथ धक्का-मुक्की, पगड़ी गिरी?, मुजफ्फरनगर में निकाली गई आक्रोश रैली, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी