लाइव न्यूज़ :

कश्मीरः दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल आधा तैयार, होगा एफिल टॉवर से भी ऊंचा, अब सीधे कश्मीर पहुंचेगी ट्रेन, जानें पीयूष गोयल ने क्या कहा

By भाषा | Updated: March 15, 2020 14:02 IST

रेल मंत्रालय के अनुसार, कश्मीर में तनाव की स्थिति के कारण कई वर्ष तक चिनाब पुल परियोजना का काम धीमी गति से चला । उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका के कारण भी लंबे समय तक इस पर काम आगे नहीं बढ़ पाया । जून 2018 के बाद से इस परियोजना पर काम तेजी से आगे बढ़ा।

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर में चिनाब नदी पर बन रहा रेल पुल विश्व का सबसे ऊंचा रेल पुल होगारेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- हमें पूरा विश्वास है कि अगले दो से ढाई वर्ष में यह पूरी लाइन जुड़ जायेगी

नई दिल्लीः कश्मीर घाटी को भारतीय रेल नेटवर्क के साथ जोड़ने वाली चिनाब पुल रेल लिंक परियोजना अगले ढाई वर्ष में पूरी होने की उम्मीद है और रेल मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक़, इससे ‘एक टिकट, एक देश’ का लक्ष्य पूरा होगा । लोकसभा में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को बताया, ‘‘चिनाब पुल रेल परियोजना कश्मीर में बनिहाल से बारामूला को जोड़ने वाली 111 किलोमीटर की लिंक परियोजना है। चिनाब नदी पर बन रहा रेल पुल विश्व का सबसे ऊंचा रेल पुल है। इसे भारतीय इंजीनियर और भारतीय कंपनी बना रही है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘हमें पूरा विश्वास है कि अगले दो से ढाई वर्ष में यह पूरी लाइन जुड़ जायेगी। फिर वास्तव में कन्याकुमारी से लेकर बारामूला तक देश की रेलवे लाइन एक हो जायेगी और एक टिकट, एक देश का लक्ष्य साकार होगा।’’ मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना के लिये पिछले वर्ष 2631 करोड़ रूपये लगाए गए और इस साल के बजट में इसके लिये 3800 करोड़ रूपये दिए गए हैं । गौरतलब है कि इस परियोजना में विश्व के सबसे ऊंचे पुल (359 मीटर) का निर्माण सलाल हाईड्रो पावर डैम के पास चिनाब नदी पर हो रहा है। यह पुल पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है । एफिल टावर 324 मीटर ऊंचा है । इस रेल लिंक में कई सुरंगें और पुल हैं । निर्माण पूरा होने के बाद यह पुल वर्तमान में सबसे ऊंचे, बेईपैन नदी पर बने चीन के शुईबाई रेलवे पुल (275 मीटर) को पार कर जायेगा।

रेल मंत्रालय के अनुसार, कश्मीर में तनाव की स्थिति के कारण कई वर्ष तक चिनाब पुल परियोजना का काम धीमी गति से चला । उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका के कारण भी लंबे समय तक इस पर काम आगे नहीं बढ़ पाया । जून 2018 के बाद से इस परियोजना पर काम तेजी से आगे बढ़ा। राष्ट्रीय परियोजना के रूप में इसे 2002 में मंजूरी दी गई और चिनाब पुल के लिए ठेका अगस्त, 2004 में दिया गया था । प्रारंभिक योजना के तहत इसे 2009 में पूरा किया जाना था लेकिन 2008 में दो वर्षो से अधिक समय तक सुरक्षा एवं अन्य कारणों से काम रुक गया था।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण