लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को सत्ता में लाने वाले कार्यकर्ताओं को सरकार में हिस्सेदारी मिले : नारायण सिंह

By भाषा | Updated: June 21, 2021 16:41 IST

Open in App

जयपुर, 21 जून राजस्थान में चल रहे सियासी बयानबाजी के बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह ने सोमवार को कहा कि पार्टी को सत्ता में लाने वाले कार्यकर्ताओं को राज्य स्तर और जिला स्तर पर सरकार में जगह दी जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कडी मेहनत की और पसीना बहाया था जिससे कांग्रेस की सरकार बनी। सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘... यह आवश्यक है कि कांग्रेसियों और कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिये राज्य और जिला स्तर पर जगह दी जानी चाहिए। यह कांग्रेस के नेतृत्व की नैतिक जिम्मेदारी है।’’

उन्होंने कहा कि पार्टी आलाकमान को उन पुराने और निष्ठावान नेताओं की बात सुननी चाहिए जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में कडी मेहनत की। पूर्व विधायक सिंह ने कहा कि राज्य सरकार को किसानों की यथासंभव मदद करनी चाहिए क्योंकि केन्द्र के किसान विरोधी रवैये के कारण लोग प्रभावित हुए हैं।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष का यह बयान अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमे में चल रही खींचतान के बीच आया है। उल्लेखनीय है कि बसपा से कांग्रेस में आये छह विधायको और 10 निर्दलीय विधायकों के साथ ही सचिन पायलट खेमे के विधायक मंत्रिमंडल विस्तार और राजनैतिक नियुक्तियों की मांग कर रहे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू