लाइव न्यूज़ :

रेव पार्टी में हिस्सा लेने वाली महिला पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: April 17, 2021 20:02 IST

Open in App

मंगलुरु, 17 अप्रैल प्रदेश के हासन जिले के एक रिसॉर्ट में हाल में हुई एक रेव पार्टी में कथित तौर पर हिस्सा लेने वाली पुलिस की एक महिला हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। पुलिसकर्मी यहां के साइबर, आर्थिक और मादक द्रव्य (सीईएन) पुलिस थाने से संबद्ध थी।

शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने शनिवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि हेड कांस्टेबल को “शक्तियों के दुरुपयोग” के आरोप में निलंबित किया गया है।

उसने छापा मारने वाले दस्ते के समक्ष कथित तौर पर दावा किया था कि वह मंगलुरु में अपराध शाखा से संबद्ध है।

आयुक्त ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी ने कथित तौर पर रिसॉर्ट पर छापा मारने वाले पुलिसकर्मी से बहस की थी।

कुमार ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मामले की जांच करेंगे।

पुलिस के एक दल ने 12 अप्रैल को तड़के हासन जिले का आलूर तालुक में होंकारावल्ली स्थित एक रिसॉर्ट में चल रही रेव पार्टी पर छापा मारा था।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर चल रही इस पार्टी में बेंगलुरु, मंगलुरु और उडुपी के कई युवा शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब