लाइव न्यूज़ :

ऐतिहासिक पहल, एनडीए में अब शामिल हो सकेंगी महिलाएं, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

By विनीत कुमार | Updated: September 8, 2021 14:18 IST

महिलाएं अब एनडीए के जरिए सेना में शामिल हो सकेंगी। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि सशस्त्र बलों ने इसके लिए रजामंदी जताई है।

Open in App

नई दिल्ली: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) में अब महिलाएं भी प्रवेश हासिल कर सकेंगी। ये जानकारी केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को दी। केंद्र ने कोर्ट को बताया कि सशस्त्र बलों ने एनडीए में महिलाओं को अपनी उम्मीदवारी पेश करने की अनुमति देने का निर्णय किया है।

केंद्र ने कोर्ट से कहा कि इस संबंध में फैसला मंगलवार को लिया गया। केंद्र ने कहा कि सेना के तीनों अंगों के प्रमुख से सलाह के बाद ये फैसला लिया गया है।

वहीं कोर्ट ने मामले में आज सुनवाई के दौरान कहा कि सशस्त्र बल देश के प्रतिष्ठित सैन्य बलों में से एक हैं और उन्हें सेना में भी लैंगिक समानता को सुनिश्चित करने के लिए और प्रयास करने चाहिए। 

पिछले महीने कोर्ट ने महिलाओं को एनडीए परीक्षा में बैठने की दी थी अनुमति

इससे पहले पिछले महीने कोर्ट ने लैंगिक समानता की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए महिलाओं को एनडीए में प्रवेश के लिए परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दे दी थी। साथ ही कहा था कि मामले पर अंतिम फैसला बाद में दिया जाएगा। 

जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस हृषिकेश रॉय की पीठ ने कुश कालरा की याचिका पर यह अंतरिम आदेश दिया था।

कोर्ट ने 10 मार्च को एक याचिका पर केंद्र और अन्य से जवाब मांगा था, जिसमें योग्य और इच्छुक महिला उम्मीदवारों को एनडीए में शामिल होने से केवल लैंगिक आधार पर बाहर करने का मुद्दा उठाया गया था। याचिका में कहा गया था कि यह समानता के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है। 

शीर्ष अदालत ने केंद्र, यूपीएससी और अन्य को नोटिस जारी कर उस याचिका पर जवाब मांगा था जिसमें कहा गया था कि पात्र महिला उम्मीदवारों को एनडीए में प्रवेश करने से स्पष्ट रूप से बाहर रखा गया है और यह केवल उनके लैंगिक आधार पर किया गया है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टभारतीय सेनाNational Defense Academy
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी