लाइव न्यूज़ :

छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला की हत्या

By भाषा | Updated: February 26, 2021 20:33 IST

Open in App

महासमुंद, 26 फरवरी छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक युवक ने महिला की हत्या कर दी है।

महासमुंद जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के बसना थाना क्षेत्र के अंतर्गत केसरपुर गांव में बुधवार को छेड़छाड़ का विरोध करने पर चिंतामणी पटेल उर्फ चिंटू (22) ने 40 वर्षीय महिला की हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पटेल बुधवार रात पूर्व परिचित महिला के घर हार्वेस्टर मशीन देखने गया था। उन्होंने बताया कि महिला पटेल को लेकर करीब ही हार्वेस्टर दिखाने गई थी और जब वह घर लौट रहे थे तब पटेल ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पटेल की हरकत से घबराई महिला ने छेड़छाड़ का विरोध किया और मदद के लिए पुकारने लगी। तब आरोपी पटेल ने ईंट से महिला के सिर पर वार कर दिया और वहां से फरार हो गया।

उन्होंने बताया महिला की आवाज सुनकर जब उसके परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तब घायल महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। बाद में परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बसना ले जाने की सलाह दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिजन जब महिला को बसना लेकर जा रहे थे तब रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया तथा बृहस्पतिवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा