लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन महिला के साथ हुई दरिंदगी, पड़ोसियों ने चेहरे पर कालिख पोतकर सरेआम कराई परेड

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 27, 2022 16:19 IST

पुलिस के मुताबिक महिला का पड़ोसी परिवार के एक लड़के साथ कथिततौर पर संबंध था। लड़के ने पिछले साल नवंबर में आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से लड़के का परिवार महिला को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार बता रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला के साथ अमानवीय घटना बुधवार को आनंद विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में हुईदिल्ली पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया हैदिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना के संबंध में पुलिस को नोटिस भेजा है

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन एक महिला के साथ ऐसी दरिंदगी हुई, जिसे जानकर इंसानियत भी शर्मसार हो जाए। बताया जा रहा है कि महिला के साथ अमानवीय घटना बुधवार को आनंद विहार के कस्तूरबा नगर इलाके में हुई।  

व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण 20 वर्षीय महिला के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार ने हैवानियत भरे कार्य को अंजाम दिया। आरोप है कि पड़ोसी परिवार ने कथिततौर पर महिला का यौन उत्पीड़न किया। उसके बाल काट दिये और उसके चेहरे पर कालिख लगाकर जूतों की माला पहनाई। इसके बाद आरोपियों ने महिला को सरेआम बाजार में उसी हालत में घुमाया। 

दिल्ली पुलिस ने मामले में शिकायत मिलने के साथ इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपनी प्रारंभिक जांच में बताया है कि आरोपी के परिवार के एक लड़के साथ कथिततौर पर महिला के संबंध थे। उस लड़के ने पिछले साल नवंबर में आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस के मुताबिक पड़ोसी महिला को लड़के की आत्महत्या का जिम्मेदार मानते हैं। इसी वजह से मृत लड़के के परिवार वालों ने बुधवार को महिला को जबरन उसके घर से उठाया और इस वारदात को अंजाम दिया। 

इस घटना के संबंध में शहादरा के डीसीपी  आर सुंदरम ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब तक कुल चार आरोपियों को गिरफ्तारी हो चुकी है, जो एक ही परिवार से हैं। इसके अलावा पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल भी कराया गया है। 

इस घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें हिंसक भीड़ महिला को गाली देते हुए सड़क पर घुमा रही है। इस वीडियो का सबसे शर्मान पहलू यह है कि भीड़ महिला के पीछे-पीछे सीटी बजा रही है। जिसकी सभ्य समाज में कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। 

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घटना का वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, "ये बेहद शर्मनाक है। अपराधियों की इतनी हिम्मत हो कैसे गई? केंद्रीय गृहमंत्री जी और उपराज्यपाल जी से मैं आग्रह करता हूं कि पुलिस को सख़्त एक्शन लेने के निर्देश दें, क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें। दिल्लीवासी इस तरह के जघन्य अपराध और अपराधियों को किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

वहीं जैस ही मामले की जानकारी दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को हुई। उन्होंने फौरन दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इसके अलावा स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से मुलाकात की और और उससे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिसअरविंद केजरीवालस्वाति मालीवालक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब