लाइव न्यूज़ :

श्रमिक स्पेशल ट्रेन में प्रसव पीड़ा के बाद महिला ने अस्पताल में दिया बच्ची को जन्म

By भाषा | Updated: June 20, 2020 17:52 IST

पूर्वी तटीय रेलवे के तहत किसी श्रमिक ट्रेन में प्रवासी महिला का प्रसव पीड़ा के बाद बच्चे को जन्म देने का यह छठा मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियों में सफर कर रहीं उड़ीसा की दो महिलाओं ने झारसुगुड़ा और तितलागढ़ के अस्पतालों में बच्चों को जन्म दिया था।पूर्वी तटीय रेलवे ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में जन्म लेने वाले बच्चों को नकद या अन्य स्वरूप में उपहार दिए जाएंगे।

भुवनेश्वर: ओडिशा जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार 23 वर्षीय महिला को अपने गंतव्य स्थान, बोलांगीर जिले के तितलागढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने से ठीक पहले प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में सवार रेलकर्मियों ने महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी।

इसके बाद पूर्वी तटीय रेलवे अस्पताल से एक डॉक्टर की अगुवाई में चिकित्सा टीम को शुक्रवार को एंबुलेंस में रेलवे स्टेशन भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि तिरुपति-नवापड़ा रोड श्रमिक स्पेशल ट्रेन में सवार महिला की मदद के लिए चिकित्साकर्मी तुरंत पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि तितलागढ़ थानांतर्गत घंटबहाली गांव की रहने वाली पिंकी छातर ने शुक्रवार को अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। अधिकारी ने बताया कि पूर्वी तटीय रेलवे के तहत किसी श्रमिक ट्रेन में किसी प्रवासी महिला का प्रसव पीड़ा के बाद बच्चे को जन्म देने का यह छठा मामला है।

इससे पहले 24 मई को, विभिन्न श्रमिक स्पेशल रेलगाड़ियों में सफर कर रहीं दो महिलाओं ने राज्य के झारसुगुड़ा और तितलागढ़ के अस्पतालों में बच्चों को जन्म दिया था। ओडिशा की ही 35 वर्षीय एक महिला ने 22 मई को सिकंदराबाद-बोलांगीर श्रमिक स्पेशल ट्रेन में एक बच्चे को जन्म दिया था।

पूर्वी तटीय रेलवे ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों में जन्म लेने वाले बच्चों को नकद या अन्य स्वरूप में उपहार दिए जाएंगे। हालांकि, छातर की बच्ची इस उपहार की पात्र नहीं होगी क्योंकि उसका जन्म अस्पताल में हुआ।  

टॅग्स :भारतीय रेलओड़िसा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

कारोबारमछुआरे भाई-बहन न केवल समुद्र के योद्धा हैं, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव?, पीएम मोदी ने कहा-समंदर की लहरों से जूझते हुए परिवार के साथ-साथ अर्थव्यवस्था को कर रहे मजबूत?

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया