लाइव न्यूज़ :

बागपत में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 19, 2021 21:31 IST

Open in App

बागपत के बड़ौत से लिफ्ट देने के बहाने चार युवकों द्वारा एक महिला को अगवा करके उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह जानकारी पुलिस के अधिकारी ने दी। बागपत के पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना दोघट में एक पीड़िता द्वारा यह तहरीर दी गई थी कि उसके परिचितों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की इस सूचना पर थाना दोघट पुलिस ने दुष्कर्म, मारपीट और धमकी आदि की सुसंगत धाराओं में मामला पंजीकृत करके चार आरोपियों आशु उर्फ भूरा, रितिक, सन्नी व शिवांक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से चारों को जिला कारागार भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रवि रतन सिंह ने बताया कि आरोपियों में से एक रितिक एक गांव की प्रधान का बेटा है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर बताया कि बिनौली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने दोघट थाने में मामला दर्ज कराया कि 17 अगस्त को दोपहर तीन बजे वह बड़ौत शहर में किसी काम से गई थी। पुलिस ने बताया कि शिकायत में पीड़िता ने कहा कि वह घर आने के लिए बस स्टैंड पर खड़ी थी और उसी दौरान वहां थाना रमाला क्षेत्र के एक ग्राम निवासी सन्नी, रितिक और शिवांक अपने साथी आशु उर्फ भूरा के साथ कार में आये। पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि पीड़िता सन्नी को पहले से ही जानती थी। पीड़िता के अनुसार सन्नी ने उससे उसके घर छोड़ देने के लिए कार में बैठने के लिए कहा, तो वह बैठ गई। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसे उसके घर नहीं छोड़ा, बल्कि उसे अपने साथ दाहा गांव से आगे एक मुर्गी फार्म पर ले गए। पीड़िता के अनुसार सन्नी और उसके साथियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता के हवाले से बताया कि आरोपियों ने 18 अगस्त की सुबह साढ़े नौ बजे बामनौली गांव के पास कृष्णा नदी से पहले कार से धक्का देकर उसे उतार दिया और धमकी दी कि इस घटना का किसी से जिक्र किया, तो जान से मार देंगे। पीड़िता के अनुसार उसके बाद आरोपी बड़ौत की ओर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि उसने बदहवास हालत में अपने परिचित को फोन कर बुलाया और थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी