लाइव न्यूज़ :

पुणे : जनता वसाहट में महिला के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप, चीख-पुकार सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को दी जानकारी

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 29, 2021 10:18 IST

पुणे के जनता वसाहट में एक महिला के साथ चार लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया । मौके पर महिला की चीख सुनकर आस-पड़ोस के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी ।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे के जनता वसाहट के घर में महिला के साथ चार लोगों ने किया दुष्कर्ममहिला की चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने आरोपियों को दरवाजा खोलने को कहापुलिस ने दरवाजा तोड़कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुणे : कर्नाटक के मैसूर में एमबीए की छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार को लेकर चल रहे हंगामे के बीच महाराष्ट्र के पुणे के जनता वसाहट इलाके के  एक घर में 25 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर चार लोगों ने मिसकर गैंगरेप किया ।  महिला के रोने की चीख सुनकर स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया ।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों में से एक महिला को जनता वसाहट के एक कमरे में ले गया, जहां उसके तीन दोस्त बाद में पहुंचे । इसके बाद चारों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया । द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय निवासियों ने जब महिला के रोने और चीखने की आवाज सुनी तो  मदद के लिए पुलिस को सूचना दी ।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर पुलिस हरकत में आ गई ।  जब कंट्रोल रूम ने एक महिला के खतरे में होने का संदेश दिया तो , एक बीट मार्शल घर की ओर भागा । लड़की  मदद के लिए बार-बार चिल्ला रही थी और बाहर स्थानीय लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई थी । वहां खड़ें लोगों ने बार-बार दरवाजा खटखटाया  लेकिन संदिग्धों ने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया ।

दरवाजा तोड़कर घुसी बीट मार्शल

इसके बाद बीट मार्शल दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुआ । चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया  जबकि महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया । अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है । हालाँकि वह अभी भी पुलिस को अपना बयान देने की स्थिति में नहीं है । 

इस बीच  चारों आरोपियों  श्रीकांत सरोदे (36), दुर्वेश जाधव (26), आदित्य पवार (19) और आशीष मोहिते ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने की बात स्वीकार की है । उन पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है । शनिवार को चारों को एक अदालत में पेश किया गया और जहां अदालत ने आरोपियों को  4 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है । पूछताछ के दौरान ये बात सामने आई कि आरोपियों का पहले भी पुलिस रिकॉर्ड रहा है ।  

टॅग्स :PuneGang rapePolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत