शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला इंजीनियर पर एक व्यक्ति ने किया हमला

By भाषा | Published: March 3, 2021 12:06 PM2021-03-03T12:06:25+5:302021-03-03T12:06:25+5:30

Woman engineer attacked by a man for rejecting marriage proposal | शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला इंजीनियर पर एक व्यक्ति ने किया हमला

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर महिला इंजीनियर पर एक व्यक्ति ने किया हमला

हैदराबाद, तीन मार्च विवाह का प्रस्ताव ठुकराने पर एक व्यक्ति ने महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर कथिततौर पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह घायल हो गई।

पुलिस ने बताया कि महिला को शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी हालत खतरे से बाहर है। चाकू के वार से महिला के शरीर पर कई जख्म हो गए हैं।

यह घटना मंगलवार शाम को हुई।

महिला की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए पहुंची और हमले में वह भी मामूली रूप से घायल हो गयी।

आरोपी एक नामी ब्यूटी और हेयर स्टायलिंग सलून में काम करता है और महिला को दो साल से जानता है।

पुलिस ने बताया कि ऐसा लगता है महिला ने व्यक्ति के प्रस्ताव को ठुकरा दिया जिस कारण उसने हमला किया। मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Woman engineer attacked by a man for rejecting marriage proposal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे