लाइव न्यूज़ :

महिला कांस्टेबल ने पेश की इंसानियत की मिसाल, सड़क किनारे पड़ी बेसुध महिला को पिलाया पानी और फिर...

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 28, 2021 15:37 IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक महिला कांस्टेबल गश्त लगा रही थी और सड़क किनारे बेसुध पड़ी महिला का नन्हा मासूम बच्चा रो रहा था फिर कांस्टेबल ने महिला को पानी पिलाया ।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला कांस्टेबल ने गर्मी से सड़क किनारे पड़ी बेसुध औरत को पिलाया पानी इस फोटो के सचिन कौशिक ने शेयर किया और बताया- रीना ने महिला को घर छोड़ने का भी प्रबंध किया आईपीएस ने उठाया सवाल , कहा- स्थानीय या आसपास के लोगों ने मदद क्यों नहीं की

लखनऊ :  कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचा दी है । हालांकि अब देश में प्रतिदिन आने वाले मामलों की संख्या कम होने लगी है लेकिन खतरा अभी भी बरकरार है । ऐसे में लोग एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहे हैं । चाहे सोशल मीडिया हो या सड़क हो क्योंकि इंसानियत से बड़ी कोई चीज नहीं होती है ।

सोशल मीडिया पर एक ऐसी ही तस्वीर वायरल हो रही है , जिसे देखकर हर कोई भावुक हो जा रहा है ।  वायरल फोटो में महिला कांस्टेबल सड़क के किनारे पड़ी बेसुध औरत को पानी पिलाते हुए नजर आ रही है, सोशल मीडिया पर इस फोटो ने सभी का दिल जीत लिया ।  

इस फोटो में आप देख सकते हैं कि महिला कांस्टेबल सड़क पर बेहोश पड़ी एक महिला को पानी पिला रही है। जो भी यह तस्वीरें देख रहा है वह भावुक हो गया। बताया जा रहा है कि फोटो उत्तर प्रदेश की है । जहां एक कांस्टेबल गश्त पर थी। इसी दौरान उसकी नजर गर्मी से बेसुध होकर सड़क किनारे गिरी एक महिला पर पड़ी । महिला के पास ही उसका मासूम बच्चा बैठ कर रो रहा था।  महिला कांस्टेबल ने तुरंत उसे पानी पिलाया और उसका मुंह धुलाया , तब जाकर महिलाओं को होश आया।

इस तस्वीर को  ट्विटर पर सचिन कौशिक ने शेयर किया । फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मां गर्मी से बेसुध हुई और सड़क किनारे गिर पड़ी । यह नन्हा मासूम पास बैठा रो रहा था । गश्त कर रही  रीना की नजर पड़ गई । रीना ने पानी लाकर मुंह धुला, पानी पिलाया और फिर होश में आने के बाद महिला को घर भिजवाने का भी प्रबंध किया ।'

इस फोटो पर आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने भी कमेंट किया उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'प्रशंसनीय कार्य किया रीना ने । हैरानी और दुख की बात है कि किसी स्थानीय व्यक्ति या आसपास से गुजरने वाले लोगों ने मदद नहीं की । ऐसे ही एक समाज के रूप में विफल हो रहे हैं । ' यह फोटो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है । साथ ही लोग ढेर सारे कमेंट भी कर रहे हैं  और महिला कॉन्स्टेबल की तारीफ कर रहे हैं ।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेश समाचारवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह