लाइव न्यूज़ :

मप्र में जबरन वसूली के आरोप में महिला गिरफ्तार, पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद

By भाषा | Updated: July 18, 2021 15:58 IST

Open in App

भिंड (मप्र), 18 जुलाई मध्य प्रदेश के भिंड शहर में पुलिस ने ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली एवं ठगी के आरोप में 40 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है और उसके पास से एक देशी पिस्तौल तथा 15 कारतूस बरामद किए हैं।

भिण्ड पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ को रविवार को बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी कि कुसुम भदौरिया लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठ रही है।

वहीं, भिंड महिला पुलिस थाना प्रभारी रत्ना जैन ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भिंड शहर के यदुनाथ नगर स्थित कुसुम के आवास पर शनिवार शाम छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके घर से एक देशी पिस्तौल और 15 कारतूस बरामद हुए हैं।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस छापे के दौरान कुसुम के घर से कुछ छोटे अखबारों के उसके पहचान पत्र भी बरामद किए हैं, जिनमें वह पत्रकार के रूप में काम किया करती थी। उसके घर से कई सरकारी विभागों की मुहर भी बरामद हुई हैं।

जैन ने बताया कि लोगों का कहना है कि वह हथियार और गोला-बारूद की तस्करी करती थी।

उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि सरकारी विभाग की मुहर रखने के अलावा वह बेरोजगार लोगों को नौकरी के लिए सिफारिश पत्र भी लिखा करती थी।

जैन ने कहा कि पुलिस उससे इस मामले में पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि कुसुम के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के साथ-साथ भादंवि की धारा 420 (धोखाधड़ी) सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos