लाइव न्यूज़ :

Independence Day: भारत के साथ 15 अगस्त को ये पांच देश भी मनाते हैं आजादी का जश्न

By विनीत कुमार | Updated: August 12, 2021 15:57 IST

Independence Day: भारत इस साल अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसलिए ये साल भारत के लिए और खास बन गया है। वैसे दुनिया के कुछ और देश भी हैं जो 15 अगस्त को आजाद हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देभारत का इस साल 75वां स्वतंत्रता दिवस, देश में मनाया जा रहा है 'अमृत महोत्सव'।भारत की आजादी के साथ पाकिस्तान भी 15 अगस्त को अस्तित्व में आया था, हालांकि वह अपनी आजादी का जश्न 14 अगस्त को मनाता है।इसके अलावा उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया भी अपनी आजादी का जश्न 15 अगस्त को ही मनाते हैं।

नई दिल्ली: भारत और हर भारतवासी के लिए 15 अगस्त का दन बेहद खास है। साल 1947 में 15 अगस्त के दिन ही भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली थी। भारत इस साल अपनी आजादी का 75वां वर्षगांठ मना रहा है और इसलिए ये मौका और भी खास बन गया है। भारत सरकार ने भी इस साल 15 अगस्त के मौके को 'अमृत महोत्सव' के तौर पर मना रही है।

वैसे 15 अगस्त का दिन भारत सहित दुनिया के कुछ देशों के लिए भी खास है। इसमें पाकिस्तान भी शामिल है। मूलरूप से पाकिस्तान का अस्तित्व भी 15 अगस्त को दुनिया में आया था। हालांकि पाकिस्तान ने 1948 से आजादी का जश्न 14 अगस्त को मनाने का फैसला किया और ये सिलसिला आज भी जारी है।

बहरहाल, भारत और पाकिस्तान के अलावा दुनिया के और कौन से देश हैं जो 15 अगस्त को आजाद हुए थे, इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

ये पांच देश 15 अगस्त को हुए थे आजाद

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया: दोनों देश आपसी दुश्मनी के लिए जाने जाते हैं। हालांकि इनकी आजादी की सालगिरह 15 अगस्त को ही हर साल मनाई जाती है। कोरिया को 1945 में जापान से आजादी मिली थी। इस दिन को Gwangbokjeol भी कहा जाता है। इसका अर्थ है- रोशनी की वापसी का समय। कोरिया की स्वतंत्र सरकारे इसके तीन साल बाद बनीं।

बहरीन: इस देश को आजादी भी 15 अगस्त को ही 1971 में मिली थी। बहरीन को ब्रिटेन से इस दिन आजादी मिली थी। संयुक्त राष्ट्र के एक सर्वे के बाद ये संभव हो सका था। दोनों देशों के बीच एक संधि भी इसके बाद हुई। बहरीन पर इससे पहले अरब और पुर्तगाल भी शासन कर चुके हैं।

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो: कांगो को 15 अगस्त 1960 को फ्रांस से आजादी मिली थी। फ्रांस के शासन में आने के 80 साल बाद कांगो को ये आजादी मिली थी। इस दिन कांगो में कॉन्गोलिज नेशनल डे के तौर पर मनाया जाता है।

लिकटेंस्टीन (Liechtenstein): ये दुनिया का सबसे छोटा देश है। ये देश भी अपनी आजादी का जश्न 15 अगस्त को मनाता है। इस दिन लिकटेंस्टीन को जर्मनी से शासन से साल 1866 में आजादी मिली थी। इस दिन लिकटेंस्टीन में आम जनता को शाही परिवार से मिलने और बातचीत का मौका मिलता है।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसपाकिस्तानउत्तर कोरियादक्षिण कोरिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब