लाइव न्यूज़ :

बसंत आते ही कश्मीर में लगने लगा है पर्यटकों का तांता, घाटी में अप्रैल तक होटलों की बुकिंग हुई फुल

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: March 8, 2023 15:03 IST

मामले में बोलते हुए ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन आफ कश्मीर (टीएएके) के अध्यक्ष फारूक अहमद कुथू ने बताया कि कश्मीर में मौजूदा मौसम हरियाली, खिलना और बर्फ का एक संयोजन है। अभी महाराष्ट्र और गुजरात से भारी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। पर्यटकों के बढ़ते प्रवाह के पीछे का कारण शुरुआती बसंत खिलना है जो ग्लोबल वार्मिंग के कारण हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देबसंत आते ही कश्मीर में पर्यटकों की भारी भीड़ लगनी शुरू हो गई है। इस कारण घाटी के अधिकतर होटलों की बुकिंग भी फुल हो गई है। ऐसे में टीएएके के अध्यक्ष की माने तो फिलहाल घाटी में भारी संख्या में महाराष्ट्र और गुजरात के पर्यटक आ रहे है।

जम्मू: बसंत ऋतु आते ही कश्मीर पर्यटकों से सराबोर होने लगा है। हालंकि बढ़ती गर्मी के कारण यहां वैष्णो देवी आने वालों की संख्या लुढ़कने लगी है वहीं कश्मीर का रूख करने वालों का तांता लगने लगा है।कश्मीर में शुरुआती बसंत ऋतु के कारण कश्मीर की फिजा खिल रही है जो पर्यटकों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण है।  वर्तमान में, बसंत प्रेमी माने जाने वाले महाराष्ट्र और गुजरात के पर्यटक घाटी की अपनी यात्राओं की बुकिंग करवा रहे हैं। 

अप्रैल तक बुक हो चुके है कश्मीर के होटल

कश्मीर में आने वाले दिनों में कितनी भीड़ होगी इसी से अंदाजा लगाया जा सकता हे कि कश्मीर में होटल अप्रैल तक बुक हो चुके हैं। गौरतलब है कि कश्मीर ने इस साल के पहले दो महीनों में 2.5 लाख पर्यटकों के साथ एक नया रिकार्ड बनाया है। जबकि पिछले साल कश्मीर जाने वाले पर्यटकों की संख्या रिकार्ड 25 लाख तक पहुंच गई, जो 40 साल में सबसे ज्यादा है।

फिलहाल भारी संख्या में महाराष्ट्र और गुजरात के आ रहे है पर्यटक- टीएएके के अध्यक्ष

ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन आफ कश्मीर (टीएएके) के अध्यक्ष फारूक अहमद कुथू ने बताया कि कश्मीर में मौजूदा मौसम हरियाली, खिलना और बर्फ का एक संयोजन है। अभी महाराष्ट्र और गुजरात से भारी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। पर्यटकों के बढ़ते प्रवाह के पीछे का कारण शुरुआती बसंत खिलना है जो ग्लोबल वार्मिंग के कारण हुआ है। 

घाटी में अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उठाए गए है कई कदम

पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि अब कश्मीर साल भर चलने वाला पर्यटन स्थल बन गया है। वे कहते थे कि हमें बसंत के मौसम में अच्छी जलवायु के कारण अच्छी संख्या में पर्यटक मिल रहे हैं। कश्मीर के बसंत स्थल, बादामवाड़ी और ट्यूलिप गार्डन, इस महीने पर्यटकों के लिए खुलने के लिए तैयार हैं।

एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में करीब 16 लाख फूल लगाए गए हैं। प्रशासन ने पर्यटकों के लिए बादामवाड़ी में कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है। एक ट्रैवल एजेंट उमर अहमद का कहना था कि उन्होंने घाटी में अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यात्रा कार्यक्रम में नए स्थान जोड़े हैं। श्रीनगर में पैराग्लाइडिंग फिर से शुरू हो गई है। नियमित राफ्टिंग और स्कीइंग के अलावा फ्लाई डाइनिंग रेस्तरां सहित नए आकर्षण ट्रैवल एजेंटों द्वारा अपने पैकेज में शामिल किए जाने लगे हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपर्यटनमहाराष्ट्रगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी