राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान में आई गिरावट

By भाषा | Published: November 29, 2020 02:37 PM2020-11-29T14:37:12+5:302020-11-29T14:37:12+5:30

Winter continues in Rajasthan, night temperatures drop in most places | राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान में आई गिरावट

राजस्थान में सर्दी का सितम जारी, अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान में आई गिरावट

जयपुर, 29 नवम्बर राजस्थान के अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने से राज्य में सर्दी ने फिर से जोर पकड़ लिया। राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में रात का तापमान लगातार दूसरे दिन एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार रविवार को चूरू में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सीकर में 5 डिग्री, भीलवाडा में 6.8 डिग्री, पिलानी में 6.9 डिग्री, डबोक में 8.1 डिग्री, वनस्थली में 8.5 डिग्री, जैसलमेर में 8.9 डिग्री, बीकानेर में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि अजमेर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर में 10.5 डिग्री, जयपुर में 11.3 डिग्री, जोधपुर में 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के सभी स्थानों पर मौसम शुष्क रहने और सर्दी जारी रहने की संभावना जताई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Winter continues in Rajasthan, night temperatures drop in most places

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे