लाइव न्यूज़ :

गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा में 17 सदस्यों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, सीएम ने कहा-गठबंधन सहयोगी बने रहेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 28, 2019 18:17 IST

उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले चार नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ लेने के साथ राज्य विधानसभा की सदस्य संख्या 40 हो गई है। नयी व्यवस्था में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है, जबकि 2017 में स्थिति बिल्कुल उलट थी। तब विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी ने 13 और कांग्रेस ने 17 सीट जीती थीं।

Open in App
ठळक मुद्देकार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष माइकल लोबो ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। इनमें से तीन विधायक- सुभाष शिरोडकर, दयानंद सोप्ते और जोशुआ डि’ सिल्वा भाजपा के तथा अतानासियो मोन्सरेटे कांग्रेस के हैं।

गोवा में 40 सदस्यीय विधानसभा में 17 सदस्यों के साथ भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा है कि वह गठबंधन के किसी भी सहयोगी को नहीं हटाएंगे। हाल में हुए उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले चार नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ लेने के साथ राज्य विधानसभा की सदस्य संख्या 40 हो गई है।

नयी व्यवस्था में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी है, जबकि 2017 में स्थिति बिल्कुल उलट थी। तब विधानसभा चुनाव में भगवा पार्टी ने 13 और कांग्रेस ने 17 सीट जीती थीं। कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष माइकल लोबो ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।

इनमें से तीन विधायक- सुभाष शिरोडकर, दयानंद सोप्ते और जोशुआ डि’ सिल्वा भाजपा के तथा अतानासियो मोन्सरेटे कांग्रेस के हैं। ये सभी राज्य की चार सीटों पर हुए उपचुनाव में निर्वाचित हुए हैं। शिरोडकर और सोप्ते पिछले साल भाजपा में शामिल हो गए थे जिसकी वजह से क्रमश: शेरोडा और मन्द्रेम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराया गया। पणजी सीट विधायक एवं मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन और मापुसा सीट विधायक एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री फ्रांसिस डिसूजा के निधन के कारण रिक्त हुई थी।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सहित कई गणमान्य हस्तियों ने विधानसभा परिसर में संपन्न शपथग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही उनकी पार्टी की संख्या सदन में बढ़ गयी हो लेकिन उनकी सरकार गठबंधन के किसी भी सहयोगी को नहीं हटाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार गोवा फॉरवर्ड पार्टी और निर्दलीय विधायकों सहित गठबंधन सहयोगियों के साथ अपना कार्यकाल पूरा करेगी। ’’ सावंत ने पूछा, ‘‘अगर एमजीपी सरकार को बिना शर्त समर्थन देती रही तो मैं उन्हें समर्थन वापस लेने को क्यों कहूंगा।’’

गोवा विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 17 विधायक हैं। इनमें तीन नवनिर्वाचित विधायक और 2017 के चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए विश्वजीत राणे भी शामिल हैं। सदन में कांग्रेस के 15 सदस्य हैं।

भाजपा की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विधायकों की संख्या तीन है और गठबंधन की एक अन्य घटक महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी का एक विधायक है। राकांपा का भी एक विधायक है। शेष तीन निर्दलीय विधायक हैं। प्रमोद सावंत सरकार को जीएफपी, एमजीपी और निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। 

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसमनोहर पर्रिकर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए