लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी से छिन जाएगी लोकसभा सदस्यता? सूरत की कोर्ट ने मानहानि मामले में सुनाई दो साल की सजा, जानिए क्या कहता है नियम

By विनीत कुमार | Updated: March 23, 2023 13:32 IST

राहुल गांधी को सूरत की एक कोर्ट ने 'मोदी सरनेम' टिप्पणी मामले में दो साल की सजा सुनाई है। हालांकि 30 दिनों के लिए सजा पर रोक भी लगाई गई है ताकि कांग्रेस नेता ऊपरी अदालत में फैसले के खिलाफ याचिका दे सकें। ऐसे में सवाल है क्या राहुल गांधी की लोकसभा सदस्या छिन जाएगी, जानिए क्या है नियम...

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी को मोदी सरनेम टिप्पणी मामले में सूरत की कोर्ट ने दो साल जेल की सजा सुनाई है।सजा के ऐलान के बाद कोर्ट ने 30 दिन के लिए इस पर रोक लगा दी और राहुल गांधी को जमानत भी दी गई।नियमों के अनुसार दो साल या इससे अधिक की सजा होने पर सांसद या विधायक की सदस्यता जा सकती है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने गुरुवार को 'मोदी सरनेम' संबंधी टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक मानहानि केस में दोषी करार दिया। साल 2019 के इस मामले में कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल जेल की भी सजा सुनाई। हालांकि, कोर्ट ने कुछ देर में उन्हें जमानत दे दी और सजा पर 30 दिन की रोक लगा दी, ताकि कांग्रेस नेता उसके फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दे सकें। फैसला सुनाए जाते समय राहुल गांधी अदालत में मौजूद थे। 

राहुल गांधी की जाएगी लोकसभा सदस्यता?

राहुल गांधी को मिली सजा के बाद अब सवाल है क्या उनकी लोकसभा सदस्यता छिन जाएगी? लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8(3) के तहत अगर दो या दो से अधिक साल की सजा होती है तो विधायक या सांसद की सदस्यता चली जाती है। साथ ही चुनाव लड़ने पर छह साल की रोक का भी प्रावधान है। ऐसे में तकनीकी रूप से राहुल भी इस दायरे में आ जाएंगे।

हालांकि राहुल की अपील पर ऊपरी कोर्ट अगर सजा पर रोक लगाती है या दोषी करार दिए जाने के फैसले को बदलती है तो वे अपनी संसद सदस्यता बरकरार रख सकेंगे। राहुल गांधी, या किसी अन्य सांसद को अपील के लिए 3 महीने की अवधि मिलती है।

राहुल गांधी अभी केरल के वायनाड से सांसद हैं। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव दो जगहों- यूपी के अमेठी और केरल के वायनाड से लड़ा था। गांधी परिवार के गढ़ माने जाने वाले अमेठी में हालांकि राहुल को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी ने मात दी। वहीं वायनाड से जीतकर वह लोकसभा पहुंचे थे।

राहुल को किन धाराओं के तहत करार दिया गया दोषी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के वकील बाबू मंगुकिया ने कोर्ट के फैसले के बाद बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एच एच वर्मा की अदालत ने कांग्रेस नेता को भारतीय दंड संहिता की धाराओं 499 और 500 के तहत दोषी करार दिया। ये धाराएं मानहानि और उससे संबंधित सजा से जुड़ी हैं। 

गौरतलब है कि राहुल गांधी के खिलाफ यह मामला उनकी 2019 की उस टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया था, जिसमें उन्होंने कर्नाटक की एक रैली में मोदी सरनेम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए 'चोर' कहा था। राहुल गांधी की इस टिप्पणी के खिलाफ भाजपा के नेता एवं विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने दलील दी थी कि ऐसे बयान से पूरे मोदी उपनाम वाले समाज का अपमान किया गया है। 

टॅग्स :राहुल गांधीकांग्रेसSuratलोकसभा संसद बिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह