लाइव न्यूज़ :

दिव्यांगों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं रखेंगे: गहलोत

By भाषा | Updated: December 3, 2020 18:28 IST

Open in App

जयपुर, तीन दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगों के कल्याण में कोई कमी नहीं रखेगी और हमारा प्रयास है कि उन्हें अधिकतम सुविधाएं मिलें जिससे वे अपनी योग्यता साबित कर आत्मनिर्भर बन सकें।

गहलोत अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा आयोजित ‘दिव्यांगता व पुनर्वास’ विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को वीडियो कान्फ्रेंस से संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के प्रति समाज की सोच बदली है और उन्हें सम्मान मिल रहा है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि हम दिव्यांग लोगों को हरसंभव मदद कर आगे बढ़ाएं ताकि उनकी हीन भावना दूर हो और उनकी क्षमताओं का विकास हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दिव्यांगजन के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कई महत्वपूर्ण काम किए हैं और फैसले लिए हैं। प्रदेश की सरकारी सेवाओं में दिव्यांगों का आरक्षण तीन प्रतिशत से बढ़ाकर चार प्रतिशत किया गया है।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के कल्याण के लिए कार्यरत संस्थाओं के कार्मिकों के मानदेय में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। उनकी सरकार आगे भी दिव्यांगों के कल्याण के लिए संसाधनों में किसी तरह की कमी नहीं रखेगी।

सीआईआई (उत्तरी क्षेत्र) के अध्यक्ष निखिल साहनी ने कहा कि सीआईआई दिव्यांगों के लिए देशभर में ऐसा वातावरण तैयार करना चाहता है, जिससे उन्हें रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ने में मदद मिले। इसके लिए हमने ‘नेशनल बिजनेस एंड डिसएबिलिटी नेटवर्क’ (आईबीडीएन) के सहयोग से एक ऑनलाइन नेटवर्क प्लेटफॉर्म ‘संभव’ भी तैयार किया है।

भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (जयपुर फुट) के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक डी. आर. मेहता ने कहा कि विगत कुछ वर्षों में दिव्यांगजन के लिए काफी काम हुए हैं, लेकिन अभी इनके लिए और अधिक सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर