लाइव न्यूज़ :

आला कमान की मर्जी तक प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बना रहूंगा : निरंजन पटनायक

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:33 IST

Open in App

भुवनेश्वर, सात अक्टूबर ओडिशा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब तक पार्टी आला कमान की इच्छा होगी वह प्रदेश इकाई के प्रमुख बने रहेंगे।

पटनायक का बयान पीपली विधानसभा सीट पर हाल में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की पृष्ठभूमि में आया है।

उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार बी. हरिचरण महापात्रा की जमानत जब्त हो गई और 30 सितंबर को हुए मतदान में पड़े कुल 1,80,930 वोटों में से उन्हें महज 4,261 वोट मिले। चुनाव परिणाम की घोषणा तीन अक्टूबर को हुई।

पटनायक ने आज पत्रकारों से कहा, ‘‘प्रदेश कांग्रेस का पद स्थाई नहीं है और मेरा पद पर बने रहना कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। मैंने पीपली चुनाव से पहले ही अखिल भारतीय कांग्रेस समिति को लिखा था और उसके जवाब का इंतजार कर रहा हूं। जब तक एआईसीसी का जवाब नहीं आ जाता, मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना रहूंगा। जब तक मैं प्रदेश कांग्रेस का प्रमुख हूं, मैं पार्टी के लिए काम करता रहूंगा।’’

हालांकि पटनायक ने इस बारे में कुछ नहीं कहा कि उन्होंने पीपली उपचुनाव के बाद अपना इस्तीफा दिया है या नहीं। हालांकि उन्होंने यह जरूर कहा कि 2019 में उन्होंने जो इस्तीफा भेजा था वह अभी भी पार्टी आला कमान के पास लंबित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?