लाइव न्यूज़ :

आगरा में वाइल्ड लाइफ एसओएस ने तेंदुए को बचाया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:57 IST

Open in App

आगरा, 22 जून आगरा के सीतानगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क पर एक नर तेंदुआ के दिखने के बाद लोगों के बीच दहशत फैल गयी।

सूचना मिलने पर वहां पहुंची वाइल्ड लाइफ एसओएस और उत्तर प्रदेश वन विभाग की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया। वाइल्ड लाइफ एसओएस टीम के सदस्य श्रेयस पचौरी ने इस बारे में बताया।

तेंदुआ भटकते हुए फलों की एक दुकान के भीतर चला गया था और डर से लोगों ने दुकान का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। बचाव दल ने दरवाजे को खोले बिना तेंदुए को पकड़ने के लिए दीवार में एक सुराख किया। इसके बाद तेंदुआ को ब्लो पाइप की मदद से बेहोश कर दिया और उसे पकड़ कर पिंजरे में कैद कर दिया। तेंदुए को फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है जिससे बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया