लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान जेल में कुलभूषण जाधव से मां और पत्नी की मुलाकात आज

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 25, 2017 07:47 IST

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव से मिलने उनकी मां और पत्नी सोमवार को इस्लामाबाद जाएंगी।

Open in App

पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव से मिलने उनकी मां और पत्नी सोमवार को इस्लामाबाद जाएंगी। वे दोनों एक वाणिज्यिक उड़ान से इस्लामाबाद पहुंचेंगी और मुलाकात के बाद सोमवार को ही लौट भारत वापस लौट आएंगी। इस दौरान जब जाधव की मां और पत्नी उनसे मुलाकात करेंगी उस समय भारतीय उप उच्चायुक्त जे पी सिंह मौजूद रहेंगे।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने शनिवार देर रात ट्विट कर बताया कि भारत ने हमसे कहा है कमांडर जाधव की मां और पत्नी 25 दिसंबर को एक वाणिज्यिक उड़ान से पहुंचेंगी और उसी दिन लौट जाएंगी। इस दौरान इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त भी उनके साथ मौजूद होंगे।  

आपको बता दें कि पाकिस्तान हाई कमीशन ने पिछले बुधवार को भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की मां और पत्नी को इस्लामाबाद जाने के लिए वीजा दे दिया था। इससे पहले पाक ने नई दिल्ली में अपने उच्चायोग को निर्देश दिया था कि जाधव की पत्नी और मां को वीजा जारी किया जाए। उसने जाधव के परिवार को इजाजत दी थी कि वह 25 दिसंबर को इस्लामाबाद में उनसे मुलाकात कर सकता है। 

गौरतलब है कि भारतीय नागरिक जाधव को जासूसी और आतंकवाद के मामले में इस साल अप्रैल में पाकिस्तान की एक अदालत ने मौत की सजा सुनाई थी। इसके बाद भारत ने मई में अंतरराष्ट्रीय अदालत का दरवाजा खटखटाया गया था। अंतरराष्ट्रीय अदालत ने जाधव की फांसी की तामील पर रोक लगा दी।

पाक ने दावा किया था कि उसके सुरक्षाकर्मियों ने बलूचिस्तान से जाधव उर्फ हुसैन मुबारक पटेल को गिरफ्तार किया और वह ईरान से पाक सीमा में दाखिल हुआ था, जबकि भारत का कहना है कि जाधव का ईरान से अपहरण किया गया और वह वहां कारोबारी मकसद से गए थे। जाधव नौसेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

टॅग्स :कुलभूषण जाधवपाकिस्तानपाकिस्तान उच्चायोगविश्व समाचारसुषमा स्वराज
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी