लाइव न्यूज़ :

राहुल और प्रियंका को मुख्तार से इतनी सहानुभूति क्यों : सिद्धार्थ नाथ सिंह

By भाषा | Updated: February 5, 2021 19:15 IST

Open in App

लखनऊ, पांच फरवरी उत्‍तर प्रदेश सरकार के प्रवक्‍ता और सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्‍यम उद्योग मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर गैंगस्‍टर से विधायक बने मुख्‍तार अंसारी को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से जवाब मांगा है।

शुक्रवार को जारी एक बयान में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा '' दोहरापन कांग्रेस का चरित्र है और वह हर घटना को अपने चश्मे से देखती है। राजनीतिक लाभ के लिए वह किसी का भी समर्थन कर सकती है, यहां तक कि देश और समाज के दुश्मनों का भी। दुर्दांत अपराधी मुख्तार अंसारी के मामले में कांग्रेस शासित पंजाब सरकार का रवैया इसका सबूत है।''

उन्होंने कहा, ''देश के इतिहास में शायद ही कोई ऐसा उदाहरण मिले जिसमें किसी राजनीतिक दल की एक माफिया के प्रति इस कदर सहानुभूति उमड़ी हो कि उसकी पैरोकारी में वह सुप्रीम कोर्ट तक पहुँच जाए।''

प्रवक्‍ता ने कहा, '' मुख्‍तार अंसारी के प्रति इतनी सहानुभूति क्‍यों हैं, राहुल और प्रियंका जवाब दें।''

उल्लेखनीय है कि पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्‍तार अंसारी को पंजाब की सरकार ने उत्‍तर प्रदेश सरकार को सौंपने से इन्‍कार कर दिया है। पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफ़नामा दाखिल कर विधायक अंसारी की बीमारी का हवाला देते हुए उसे उत्‍तर प्रदेश में पेशी पर भेजने से इन्‍कार कर दिया। इस हलफनामे पर सुप्रीम कोर्ट में आठ फरवरी को सुनवाई है।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, ‘‘पूरा समाज जानता है कि मुख्तार क्या है और कितने लोग उसके जुल्म और ज्यादती के शिकार हुए हैं । मेरा कांग्रेस के साहबजादे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा से सवाल है कि इस सहानुभूति की वजह क्या है? उन लोगों के बारे में उनका क्या ख्याल है जिनका घर-परिवार मुख्तार के कारण उजड़ गया? मैं ही नहीं पूरा देश और समाज यह जानना चाहता है।''

उन्‍होंने कहा कि मुख्तार के बहाने उनकी (कांग्रेस) नजर वर्ग विशेष के वोट पर है पर उनके ये मंसूबे पूरे नहीं होंगे। योगी सरकार अलग तरह की सरकार है और वह अपराधियों और माफिया को सत्ता के संरक्षण के रूप में खाद-पानी नहीं देती बल्कि उनका मान मर्दन करती है और करती रहेगी ।

उल्‍लेखनीय है कि अभी हाल में गाजीपुर के मोहम्मदाबाद से भारतीय जनता पार्टी की विधायक अलका राय ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि राजस्थान और पंजाब में उनकी पार्टी की सरकारें गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी और उनके बेटे अब्बास अंसारी को 'राज्य अतिथि' का दर्जा दे रही हैं।

विधायक अलका राय ने प्रियंका को 30 जनवरी को लिखे पत्र में कहा था, ‘‘आपसे मुझे शोक के साथ कहना पड़ रहा है कि आपके नेतृत्व में पंजाब और राजस्थान की सरकार मेरे पति के हत्यारे कुख्यात अपराधी मुख्तार अंसारी और उसके बेटे अब्बास अंसारी को राज्य अतिथि का दर्जा दे रखा है । इसका प्रमाण अखबार में छपी तस्वीरें है जिससे स्पष्ट है कि सरकारी संरक्षण में राजस्थान सरकार ने मुख्तार के बेटे अब्बास की धूमधाम से शादी करायी ।''

प्रियंका गांधी को लिखे पत्र में उन्होंने आगे कहा,‘‘ये तस्वीरें देखकर मुझे और मेरे परिवार को कष्ट हुआ । इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप्र की अदालतों में वांछित अपराधी मुख्तार अंसारी को लाने के लिये 32 बार अपने वाहन भेज चुके है लेकिन आप और आपकी पंजाब सरकार मुख्तार को बचाने में लगी है ।''

अलका राय गाजीपुर जिले के मुहम्‍मदाबाद क्षेत्र के विधायक रहे कृष्णानंद राय की पत्नी हैं, जिनकी 2005 में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी । अंसारी और सात अन्य लोग इस मामले में सबूत न मिलने पर बरी हो गये थे ।

वर्तमान में मऊ से बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी फिलहाल फिरौती के एक मामले में पंजाब की रोपड़ जेल में बंद है ।

उधर, बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने पिछले दिनों कह‍ा था कि योगी सरकार बसपा विधायक मुख्‍तार अंसारी के विरूद्ध राजनीतिक एजेंडे के तहत प्रतिशोध वश कार्रवाई कर रही है।

अफजाल अंसारी विधायक मुख्‍तार अंसारी के बड़े भाई हैं।

अफजाल अंसारी ने आरोप लगाया था कि योगी सरकार मुख्तार अंसारी की हत्या की साजिश के तहत उसे पंजाब से उत्तर प्रदेश पेशी के बहाने लाना चाहती है।''

उल्‍लेखनीय है कि पिछले वर्ष नवंबर माह में मुख्‍तार अंसारी की पत्‍नी अफशां अंसारी ने राष्‍ट्रपति को पत्र लिखकर अपने पति की हत्‍या की आशंका जताते हुए हस्‍तक्षेप की मांग की थी। अफशां ने अपने पत्र में अपने परिवार के देश की आजादी की लड़ाई में दिये गये योगदान का जिक्र किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?