जानिए क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, ये है खास वजह

By रामदीप मिश्रा | Published: January 26, 2018 08:53 AM2018-01-26T08:53:47+5:302018-01-26T09:24:23+5:30

इस साल गणतंत्र दिवस पर्व सबसे खास है क्योंकि 10 आसियान देशों के प्रमुख भारत के मेहमान बने हैं।

why celebrate republic day in india | जानिए क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, ये है खास वजह

जानिए क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, ये है खास वजह

हर हिन्दुस्तानी के लिए गणतंत्र दिवस के पर्व के रूप में है। हम सभी जानते हैं कि इस रोज यानि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था। तभी से गणतंत्र दिवस मनाते आ रहे हैं। इस साल यह पर्व सबसे खास है क्योंकि 10 आसियान देशों के प्रमुख भारत के मेहमान बने हैं। आइए हम आज आपको बताते हैं इस दिन को हर्षोल्लास से मनाने की कुछ खास वजह...

-भारत में 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ था। देश का संविधान एक लिखित संविधान है। 

-26 जनवरी को 1950 से ही भारत के राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं।

-भारतीय संविधान को बनने में 2 साल, 11 महीने और 18 दिन का समय लगा था।

-गणतंत्र दिवस के दिन वीर चक्र, महावीर चक्र, परमवीर चक्र, कीर्ति चक्र और अशोक चक्र जैसे तमाम अवॉर्ड दिए जाते हैं।

- इस दिन नौसेना और थलसेना के द्वारा देश की आजादी के लिए लड़े शहीदों के सम्मान में बंदूकों और तोपों से सलामी दी जाती है।

- गणतंत्र दिवस का जश्न तीन दिन तक चलता है। इसमें, कई कार्यक्रमों व ड्रिल का आयोजन किया जाता है। 

- इसके अलावा 'बीटिंग द रिट्रीट' सेरिमनी के साथ गणतंत्र दिवस के आयोजन की समाप्ति होती है।

-भारत के राष्ट्रीय ध्वज को पिंगली वेंकैया ने डिजाइन किया था और इसे आजादी के कुछ ही दिन पहले 22 जुलाई, 1947 को अपनाया गया था।

Web Title: why celebrate republic day in india

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे