लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में ज्यादा मत प्रतिशत मिलने के बाद भी हारी बीजेपी, जानें क्या है वजह 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 12, 2018 19:12 IST

बीजेपी में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव में 2013 में 165 विधायक जीते थे, इस बार उनकी संख्या 109 रह गई है।

Open in App

राम कुमार भारती

मध्यप्रदेश की 230 सीटों में से कांग्रेस को 114 सीटें मिली हैं। यानी बहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए। यह कांग्रेस के लिए काफी बड़ी बढ़त है। पांच साल पहले 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सिर्फ 58 सीटें मिली थीं, यानी उसे 56 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, भाजपा में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में लड़े गए चुनाव में 2013 में 165 विधायक जीते थे, इस बार उनकी संख्या 109 रह गई है। खास बात यह है कि भाजपा को 56 सीटों का नुकसान हुआ, जबकि कांग्रेस को इतनी सीटों का फायदा हुआ है।

 चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को 41 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 40।9 प्रतिशत। यानी दोनों के बीच 0।1 प्रतिशत का अंतर है। इसका मतलब है कि भाजपा को कांग्रेस से कुछ ज्यादा वोट मिले हैं, लेकिन सीटें कांग्रेस को अधिक मिली हैं, इसकी वजह ये है कि कुछ सीटों पर कांग्रेस के वोट ज्यादा थे, लेकिन पूरे राज्य में भाजपा को कुल वोट ज्यादा मिले हैं। 

आयोग के आंकड़ें बता रहे हैं, इस बार मध्य प्रदेश में भाजपा को एक करोड़ 56 लाख 42 हजार 980 वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस को एक करोड़ 55 लाख 95 हजार 153 वोट मिले। मतलब भाजपा को कांग्रेस से पूरे राज्य में 47 हजार 827 वोट ज्यादा मिले हैं, यही है 0।1 प्रतिशत का अंतर। यानी कांग्रेस को 4।6 प्रतिशत वोटों का फायदा हुआ है, जबकि 2013 के मुकाबले भाजपा के वोटों में 3।78 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

राजस्थान में भी कांग्रेस की गाड़ी 99 पर रुक गई

मध्य प्रदेश की ही तरह राजस्थान में भी कांग्रेस बहुमत के आंकड़े को अपने दम पर नहीं छू पाई है। राजस्थान विधानसभा में 200 सीटें हैं, यानी बहुमत के लिए 101 सीटें चाहिए,लेकिन कांग्रेस की गाड़ी 99 पर रु क गई है। राजस्थान में भी कांग्रेस और भाजपा को मिले कुल वोटों में अंतर काफी कम है। 

भाजपा को 38।8 प्रतिशत वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस को 39।3, यहां भी कुल वोटों का अंतर 1 प्रतिशत से कम है। पिछले चुनाव के मुकाबले कांग्रेस के वोट 6।2 प्रतिशत बढ़े हैं, इस वजह से उसे 78 सीटों का फायदा हुआ है, पिछली बार उसे महज 21 सीटों से संतोष करना पड़ा था। दूसरी ओर भाजपा को 2013 के मुकाबले, 6।4 प्रतिशत का नुकसान हुआ है।

इस नुकसान का मतलब है कि उसकी सीटों की संख्या में भारी गिरावट आई है, 2013 में 163 सीटें जीतने वाली भाजपा 73 पर सिमट गई है, यानी उसने 90 सीटें गंवा दी हैं। भाजपा के नुकसान की एक बड़ी वजह निर्दलीय और छोटे दल हैं, उनकी संख्या 21 तक जा पहुंची है। पिछले चुनाव में संख्या 16 थी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप