लाइव न्यूज़ :

इंदौर से कौन होगा भाजपा उम्मीदवार, कैलाश भी हटे

By मुकेश मिश्रा | Updated: April 18, 2019 06:01 IST

अभी तक इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कहने वाले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एकाएक चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया

Open in App

अभी तक इंदौर से लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कहने वाले भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने एकाएक चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया. यह ऐलान उन्होंने ट्वीट कर किया, जबकि कांग्रेस ने एक बार फिर पंकज संघवी पर दांव लगाया है. पंकज के आने के बाद विजयवर्गीय का चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय कई तरह की बातों को जन्म दे रहा है.

कुछ दिनों पहले ही विजयवर्गीय ने कहा था कि उनके पास पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. यदि पार्टी कहेगी तो इंदौर से लोकसभा का चुनाव लड़ने को तैयार हूं. उसके बाद कयास लगाया जा रहा था कि विजयवर्गीय को पार्टी इंदौर से टिकट दे सकती है. हालांकि भाजपा ने अभी तक इंदौर सीट पर फैसला नहीं लिया है.  अपने ट्वीट में विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर की जनता, कार्यकर्ता व देशभर के शुभ चिंतकों की इच्छा है कि मैं लोकसभा चुनाव लड़ूं, पर हम सभी की प्राथमिकता समर्थ, समृद्ध भारत के लिए नरेंद्र मोदी को एक बार फिर पीएम बनाना है.

पश्चिम बंगाल की जनता मोदी के साथ खड़ी है. मेरा पश्चिम बंगाल में रहना कर्तव्य है. अत: मैंने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है. विजयवर्गीय के चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान के कई मायने निकाले जा रहे हैं. राजनीतिज्ञ पंडितों का कहना है कि विजयवर्गीय अपना पुराना कर्ज चुकाना चाहते हैं. ऐसा बताया जाता है कि किसी समय विजयवर्गीय का साथ और सहयोग संघवी परिवार ने दिया था. वैसे संघवी परिवार का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी घनिष्ठ संबंध हैं.

संघवी इससे पहले भी 1998 में लोकसभा का चुनाव सुमित्रा महाजन के सामने लड़ चुके हैं. करीब 49852 वोट से चुनाव हारे थे. इतना ही नहीं वे 2009 में महापौर का तथा 2013 में इंदौर के पांच नंबर विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ चुके हैं. सभी चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत