लाइव न्यूज़ :

WHO ने कहा- भारत वाला कोविड-19 वैरिएंट दुनिया के 44 और देशों में भी मिला, ब्रिटेन में सबसे ज्यादा

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 12, 2021 10:54 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार B.1.167 वैरिएंट अन्य 44 देशों में भी पाया गया है। ब्रिटेन में ये सबसे अधिक पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देडब्लूएचओ के अनुसार भारत में मिला कोरोना का खतरनाक वैरिएंट दुनिया के कई और देशों में भी मिला है स्वास्थ्य संगठन के अनुसार करीब 44 देशों में अब तक B.1.167 वैरिएंट मिल चुका हैभारत के बाहर ब्रिटेन में वायरस का ये वैरिएंट सबसे ज्यादा मिला है

दिल्ली: भारत में कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। वहीं, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अहम खुलासा किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बुधवार को कहा कि भारत में कोरोना वायरस के जिस वैरिएंट के कारण स्थिति भयावह हुई है, वह दुनिया के कई अन्य देशों में भी पाया जा रहा है।

स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में पहली बार कोरोना का B.1.167 वैरिएंट भारत में पाया गया था। हालांकि, अब इसका विस्तार कई देशों में हो गया है। यह वैरिएंट अब WHO के सभी 6 क्षेत्रों के 44 देशों में 4500 से ज्यादा सैंपल में पाया गया है। 

भारत के बाहर ब्रिटेन में इसके सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसी सप्ताह की शुरुआत में WHO ने B.1.617 को उसके म्यूटेशन और विशेषताओं के आधार पर 'चिंता पैदा करने वाले' बताया था। इससे पहले ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में पाए गए वायरस के अलग-अलग वैरिएंट को लेकर भी स्वास्थ्य संगठन ऐसी बातें कह चुका है।

कोरोना वायरस का B.1.617 वैरिएंट क्यों हैं खतरनाक

WHO ने कहा कि B.1.167 वैरिएंट मूल वायरस की तुलना में अधिक तेजी से फैलने वाला वायरस है। इसके कारण कई देशों में कोरोना के मामलों में वृद्धि हो सकती है। इस वायरस के वैरिएंट में न केवल तेजी से फैलने की क्षमता है बल्कि ये ज्यादा जानलेवा और कुछ हद तक वैक्सीन से भी बचाव करने में माहिर है। 

डब्लूएचओ के अनुसार 'प्रारंभिक साक्ष्य' भी इशारा करते हैं कि यह वैरिएंट मोनोक्लोनल एंटीबॉडी बामलानिवैम्ब के साथ उपचार के प्रति अधिक प्रतिरोधी था। साथ ही लैब स्टडी इस बात का भी संकेत देते हैं कि एंटीबॉडी के द्वारा भी इसे बेहद सीमित तौर पर निष्प्रभाव किया जा सकता है।

डब्लूएचओ ने कहा कि भारत में जो अप्रत्याशित रूप से कोरोना के मामलों और मौतों की संख्या में इजाफा हो रहा है यह B.1.167 के अलावा कई कारकों पर निर्भर करता है। डब्लूएचओ ने भारत में हाल आयोजित कई धार्मिक और राजनीतिक जनसमूहों का भी जिक्र किया जिससे सामाजिक मेलजोल बढ़ और कोरोना नियमों की अनदेखी की गई।

टॅग्स :वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनभारतकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारतकानून की नहीं, न्याय तक पहुंच की कमी सबसे बड़ी चुनौती?, सीजेआई सूर्यकांत ने कहा-प्रत्येक अंतिम नागरिक के दरवाजे तक समय पर पहुंचना चाहिए?

भारतकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बिहार में BJP विधायक दल के नेता के चुनाव की करेंगे देखरेख

भारततेजस्वी यादव ने राज्य की एनडीए सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, कहा- एक भी संगीत शिक्षक नहीं, लेकिन खरीदे गए 158.44 करोड़ के वाद्य-यंत्र