लाइव न्यूज़ :

कौन हैं विनय कुमार?, वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह की जगह होंगे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2025 10:13 IST

दिसंबर 2012 में राज्य विधानसभा के लिए पहली बार चुने गए और दिसंबर, 2017 में फिर से चुने गए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रतिभा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।पुत्र विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री हैं। दिसंबर, 2022 में लगातार तीसरी बार चुने गए।

नई दिल्लीः कांग्रेस ने विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कुमार की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की। विनय कुमार ने अध्यक्ष बनने से कुछ देर पहले राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। कुमार ने प्रतिभा सिंह का स्थान लिया है, जो अप्रैल, 2022 से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की भूमिका का निर्वहन कर रही थीं। प्रतिभा सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।

उनके पुत्र विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री हैं। दलित समुदाय से ताल्लुक रखने वाले 47-वर्षीय कुमार सिरमौर जिले के श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से तीन बार से विधायक हैं। उनका जन्म रेणुकाजी में एक कृषक कोली परिवार में हुआ था। वह दिसंबर 2012 में राज्य विधानसभा के लिए पहली बार चुने गए और दिसंबर, 2017 में फिर से चुने गए।

वह दिसंबर, 2022 में लगातार तीसरी बार चुने गए। उन्होंने दिसंबर, 2012 से दिसंबर 2017 तक मुख्य संसदीय सचिव के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2013 से 2017 तक श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। सूत्रों ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने बड़ी दलित आबादी वाले राज्य का नेतृत्व करने के लिए आरक्षित वर्ग से आने वाले एक युवा नेता पर भरोसा जताया है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व इस पद पर एक वरिष्ठ नेता एवं कुछ मंत्रियों में से किसी एक को नियुक्त करने का इच्छुक था, लेकिन उनमें से कोई भी मंत्री पद छोड़ना नहीं चाहता था। इससे पहले, कुमार ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। उनके पिता प्रेम सिंह ने कांग्रेस में रहते हुए मुख्य संसदीय सचिव और महासचिव तथा कुछ अन्य भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दी।

टॅग्स :कांग्रेसहिमाचल प्रदेशमल्लिकार्जुन खड़गेKC Venugopalराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारतMCD Bypoll Results 2025: दिल्ली के सभी 12 वार्डों के रिजल्ट अनाउंस, 7 पर बीजेपी, 3 पर AAP, कांग्रेस ने 1 वार्ड जीता

भारतMCD by-elections Result: BJP ने चांदनी चौक और शालीमार बाग बी में मारी बाजी, कांग्रेस ने जीता संगम विहार ए वार्ड

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी के अंदर एक बार फिर शुरू हो गया है 'एकला चलो' की रणनीति पर गंभीर मंथन

भारत'संचार साथी' ऐप को प्रियंका गांधी ने बताया जासूसी ऐप, बोलीं- "देश को तानाशाही में बदलने की कोशिश"

भारत अधिक खबरें

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती