लाइव न्यूज़ :

WHO IS IAS Anurag Jain: मप्र के 35वें मुख्य सचिव?, कौन हैं अनुराग जैन

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 3, 2024 17:54 IST

WHO IS IAS Anurag Jain: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के रूप में तैनात थे और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया।

Open in App
ठळक मुद्देमंडला, मंदसौर और भोपाल जिलों के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत रहे। जून 1990 में सागर जिले में सहायक जिलाधिकारी के रूप में तैनात हुए थे। जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था।

WHO IS IAS Anurag Jain: भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी अनुराग जैन ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया। मुख्य सचिव जैन को वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ भेंट किए। जैन का जन्म 11 अगस्त 1965 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। ग्वालियर में जन्मे 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन पहली बार जून 1990 में सागर जिले में सहायक जिलाधिकारी के रूप में तैनात हुए थे। बाद में वह मंडला, मंदसौर और भोपाल जिलों के जिलाधिकारी के रूप में कार्यरत रहे।

उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों में सचिव, प्रमुख सचिव और अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में भी कार्य किया। जैन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के रूप में तैनात थे और उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव के रूप में भी कार्य किया।

वह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दो बार सचिव रह चुके हैं। जैन ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और अमेरिका (यूएसए) में मैक्सवेल इंस्टीट्यूट से लोक प्रशासन में एमए किया है। मध्य प्रदेश शासन में सचिव, प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव के रूप में विभिन्न विभागों के दायित्वों का निर्वहन किया।

भारत सरकार में भी प्रतिनियुक्ति पर प्रमुख पदों पर पदस्थ रहे। वह 1988 बैच के अधिकारी वीरा राणा का स्थान लिया। राणा का कार्यकाल दो बार छह-छह महीने के लिए बढ़ाया गया था। राज्य सरकार के जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट के अनुसार वह अगले साल 31 अगस्त को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के अधिकारी जैन वर्तमान में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के पद पर तैनात हैं। जैन अपनी सेवा के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में संयुक्त सचिव के साथ-साथ भोपाल सहित मध्य प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टर भी रह चुके हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दो बार सचिव की भूमिका भी निभाई थी।

कमल नाथ जब 2019 में मुख्यमंत्री थे, तब उन्हें राज्य के वित्त विभाग का प्रमुख नियुक्त किया गया था। जैन दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक भारतीय निर्यात-आयात बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष-प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत रहे। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक और अमेरिका के मैक्सवेल इंस्टीट्यूट से लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर किया है।

टॅग्स :PMOमोहन यादवMohan Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप