लाइव न्यूज़ :

WhatsApp, Facebook Down: वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन, यूजर्स परेशान, ट्विटर पर कर रहे शिकायत

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 4, 2021 22:22 IST

फेसबुक ने कहा कि हम जानते हैं कि कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और उत्पादों तक पहुंचने में समस्या हो रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं, और किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूजर्स करीब 10 मिनट तक नए मैसेज भेज और रिसीव नहीं कर पा रहे हैं।20,000 से अधिक लोगों ने बताया है कि वॉट्सऐप काम नहीं कर रहा है।

नई दिल्लीः वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम डाउन हो गया। कई उपयोगकर्ताओं ने सोमवार को बताया कि वे वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक सेवाओं तक पहुंचने में असमर्थ हैं। यूजर्स करीब 10 मिनट तक नए मैसेज भेज और रिसीव नहीं कर पा रहे हैं। ट्विटर पर #instagramdown और #whatsappdown हैशटैग ट्रेंड कर रहा है।

दुनिया के कुछ हिस्सों में फेसबुक इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप ने सोमवार शाम को काम करना बंद कर दिया, जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भारत में भी बहुत से उपयोगकर्ता इन तीन डिजिटल मंचों पर समस्या का सामना कर रहे हैं।

फेसबुक ने कहा कि हम जानते हैं कि कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और उत्पादों तक पहुंचने में समस्या हो रही है। हम चीजों को जल्द से जल्द सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं, और किसी भी असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं। 

WhatsApp उपयोगकर्ता संदेश भेजने या प्राप्त करने में असमर्थ हैं। जहां तक ​​फेसबुक यूजर्स की बात है तो वे वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल एप पर भी पूरी तरह से ब्लैकआउट होने की शिकायत करते रहे हैं। वॉट्सऐप ने कहा कि हम जानते हैं कि कुछ लोग इस समय समस्याओं का सामना कर रहे हैं। हम चीजों को वापस सामान्य करने के लिए काम कर रहे हैं और जल्द से जल्द अपडेट भेजेंगे।

डाउनडेटेक्टर डॉट कॉम एक वेबसाइट जो प्रमुख वेबसाइटों पर ट्रैफिक से संबंधित मुद्दों को ट्रैक करती है। पुष्टि की कि बड़ी संख्या में लोग वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम का उपयोग करने में असमर्थ हैं। 20,000 से अधिक लोगों ने बताया है कि वॉट्सऐप काम नहीं कर रहा है। web.whatsapp.com भी इस त्रुटि संदेश को प्रदर्शित कर रहा है। 

उपरोक्त साइटों की सेवाओं तक पहुंचने में असमर्थ हैं। समाचार एजेंसियों रॉयटर्स और एएफपी ने पुष्टि की है कि दुनिया भर के उपयोगकर्ताओं को आउटेज का सामना करना पड़ रहा है। आउटेज ने संभावित रूप से लाखों उपयोगकर्ताओं को प्रभावित किया है। जहां तक ​​इंस्टाग्राम और फेसबुक की बात है, तो अब तक क्रमश: 11,300 और 2,500 से अधिक रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी हैं।

टॅग्स :फेसबुकव्हाट्सऐपइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटके5 बच्चों के पिता बने Armaan Malik, पायल ने दिया बेटे को जन्म, देखें वीडियो और तस्वीरें

भारतव्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

विश्वआखिर इस तरह का फर्जीवाड़ा लोग करते क्यों हैं?

विश्वHappy International Women's Day 2026: अपनी मां, पत्नी या बहन को भेजें ये खास शुभकामना संदेश और कोट्स

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?