लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी मणिपुर में क्या समाधान लाएंगे, असम के सीएम ने दौरे को मीडिया प्रचार बताते हुए कसा तंज

By अनिल शर्मा | Updated: June 30, 2023 08:38 IST

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल की इस यात्रा से कोई हल नहीं निकलने वाला है। यात्रा उस स्थिति में सकारात्मक प्रभाव लाती, जिसे राज्य और केंद्र संबोधित कर रहे हैं, तो यह एक अलग परिदृश्य होता।

Open in App
ठळक मुद्देअसम के सीएम ने राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा को मीडिया प्रचार बताया है।हिमंत ने कहा कि इस दौरे से कोई हल निकलने वाला नहीं है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राहुल गांधी की मणिपुर यात्रा से राज्य की तनावपूर्ण स्थिति का कोई समाधान नहीं निकलेगा और यह केवल एक दिवसीय मीडिया प्रचार है, क्योंकि राहुल गांधी को सड़क मार्ग से चूड़ाचांदपुर जाने से रोक दिया गया था और उन्हें हेलीकॉप्टर से यात्रा करनी पड़ी। पुलिस ने कहा कि हिंसा की आशंका है, जबकि कांग्रेस ने खतरे की आशंका से इनकार किया और इसके पीछे भाजपा के 'गंदे राजनीतिक खेल' को जिम्मेदार ठहराया।

हिमंत बिस्वा ने कहा कि राज्य में स्थिति करुणा के जरिए मतभेदों को दूर करने की मांग करती है, न कि किसी नेता के दौरे से मतभेद बढ़ाने की। सरमा ने कहा कि गांधी के मणिपुर दौरे को मीडिया ने बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है और इस वक्त किसी को पूर्वोत्तर राज्य की ‘‘दुखद’’ स्थिति से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर में स्थिति करुणा के जरिए मतभेदों को दूर करने की मांग करती है। किसी नेता द्वारा अपनी तथाकथित यात्रा का उपयोग मतभेदों को बढ़ाने के लिए करना राष्ट्र के हित में नहीं है। राज्य के दोनों समुदायों ने ऐसे प्रयासों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है।’’

असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल की इस यात्रा से कोई हल नहीं निकलने वाला है। यात्रा उस स्थिति में सकारात्मक प्रभाव लाती, जिसे राज्य और केंद्र संबोधित कर रहे हैं, तो यह एक अलग परिदृश्य होता।

गौरतलब है कि गुरुवार को राहुल गांधी इंफाल पहुंचे और चुराचांदपुर के लिए रवाना हुए - जो झड़प में सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक है। पुलिस ने यह कहते हुए राहुल गांधी को चुराचांदपुर जाने से रोक दिया कहा कि राजमार्ग पर ग्रेनेड हमले की आशंका है। इसके बाद राहुल गांधी इंफाल हवाईअड्डे पर लौट आए और चूड़ाचांदपुर जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए हेलिकॉप्टर से गए जहां उन्होंने राहत शिविरों का दौरा किया।

राहुल गांधी ने कहा, "मैं मणिपुर के अपने सभी भाइयों और बहनों को सुनने आया हूं। सभी समुदायों के लोग बहुत स्वागत और प्यार कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार मुझे रोक रही है। मणिपुर को उपचार की जरूरत है। शांति हमारी एकमात्र प्राथमिकता होनी चाहिए।"

टॅग्स :मणिपुरराहुल गांधीहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है