लाइव न्यूज़ :

क्लोन ट्रेनों के लिए रिजर्वेशन आज से शुरू, 20 जोड़ी ट्रेनें 21 सितंबर से होंगी शुरू, जानिए इसके बारे में सबकुछ

By विनीत कुमार | Updated: September 19, 2020 10:36 IST

भारतीय रेलवे 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनों की शुरुआत 21 सितंबर से करने जा रहा है। इसके लिए रिजर्वेशन भी आज से शुरू हो गए हैं। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। ज्यादातर क्लोन ट्रेन बिहार से शुरू किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे21 सितंबर से 20 जोड़ी क्लोन ट्रेनों की होगी शुरुआत, आज से रिजर्वेशनइन ट्रेनों में रिजर्वेशन 10 दिन पहले से किए जा सकेंगे, बिहार से कई क्लोन ट्रेनों की होगी शुरुआत

कोरोना संकट के बीच भारतीय रेलवे 21 सितंबर से 20 जोड़ी 'क्लोन' ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। इसके लिए रिजर्वेशन भी शनिवार से शुरू हो गए हैं। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले लोगों को राहत मिलेगी। दरअसल, इन विशेष रूटों पर ट्रेन की संख्या बढ़ेगी। साथ ही लोगों के पास कंफर्म टिकट मिलने के भी मौके ज्यादा रहेंगे। 

रेलवे के अनुसार इन 20 जोड़ी ट्रेनों में से 19 का किराया हमसफर एक्सप्रेस की तरह होगा जबकि लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली 'क्लोन' ट्रेन के लिए जनशताब्दी के बराबर का किराया लगेगा। इन ट्रेनों में रिजर्वेशन 10 दिन पहले से किए जा सकेंगे। रेलवे इन ट्रेनों को उन रूट पर शुरू करने जा रहा है जहां यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है।

क्लोन ट्रेन क्या होती हैं? क्यों चला रहा है इसे रेलवे

क्लोन ट्रेन किसी भी पहले से चल रही ट्रेन के नाम और हिसाब से ही चलने वाली दूसरी ट्रेन हैं। यह ट्रेन पहले से निर्झारित ओरिजनल ट्रेन के रूट पर ही चलती हैं। इन्हें किसी खास रूट पर बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए चलाया जाता है। इससे यात्रियों को सुविधा होती है और आसानी से कंफर्म टिकट हासिल करने में वे कामयाब होते हैं। 

इन ट्रेनों का फायदा ये है कि इनके स्टॉपेज या हॉल्ट पहले की अपेक्षा कम होते हैं। ये ट्रेन 3rd AC कोच वाली होंगी और इसे ओरिजिनल ट्रेन के तय समय से पहले चलाया जाएगा. 

क्लोन ट्रेन: क्या होगा किराया, कहां के लिए चलेंगी ये ट्रेन

रेल मंत्रालय के अनुसार 19 जोड़ी ट्रेनों को हमसफर रैक्‍स का इस्‍तेमाल कर चलाया जाएगा। वहीं, 1 ट्रेन लखनऊ-दिल्‍ली क्‍लोन स्‍पेशल ट्रेन को जनशताब्‍दी एक्‍सप्रेस की तरह चलाया जाएगा। हमसफर रैक का किराया हमसफर ट्रेन के बराबर होगा।

रेल मंत्रालय के अनुसार इनमें से ज्यादातर ट्रेनें बिहार के लिए हैं। सहरसा समेत बिहार के 5 स्टेशनों से क्लोन ट्रेनें चलाई जानी है। ये ट्रेनें सहरसा के साथ पूर्व मध्य रेल के दरभंगा, मुजफ्फरपुर, राजगीर और पटना के राजेंद्रनगर स्टेशन से चलेंगी। 

वहीं, 3 क्‍लोन ट्रेनें पंजाब के अमृतसर से शुरू होंगी। वाराणसी से शुरू होकर दिल्‍ली आने वाली क्‍लोन ट्रेन सिर्फ दो स्‍टेशनों लखनऊ और मुरादाबाद में रुकेंगी। इसके अलावा गुजरात और महाराष्‍ट्र समेत कुछ और राज्‍यों के बीच भी ये क्लोन ट्रेनें चलाई जाएंगी।

टॅग्स :भारतीय रेलकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील