लाइव न्यूज़ :

यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोपों के बाद WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह 22 जनवरी को दे सकते हैं इस्तीफा

By रुस्तम राणा | Updated: January 19, 2023 19:06 IST

एक रिपोर्ट के मुताबिक रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष 22 जनवरी को होने वाली एमर्जेंट जनरल काउंसिल की बैठक में अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे22 जनवरी को एमर्जेंट जनरल काउंसिल की बैठक में बृजभूषण शरण सिंह दे सकते हैं इस्तीफाडब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया और पहलवानों पर निशाना साध।उन्होंने कहा- वे (पहलवान) राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने या लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं

नई दिल्ली: भारतीय पहलवानों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के 22 जनवरी को अपने पद से हटने की संभावना है। इस दिन वे अपना इस्तीफा दे सकते हैं। विनेश फोगट, बजरंग पुनिया और कई अन्य पहलवानों ने 18 और 19 जनवरी को नई दिल्ली के जंतर मंतर पर अध्यक्ष और कुश्ती संघ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। फोगट ने आरोप लगाया था कि डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करते रहे हैं।

एमर्जेंट जनरल काउंसिल की बैठक में दे सकते हैं इस्तीफा

एक रिपोर्ट के मुताबिक रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष 22 जनवरी को होने वाली एमर्जेंट जनरल काउंसिल की बैठक में अध्यक्ष पद से अपने इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह सभी आरोपों का जवाब देने के बाद गुरुवार को दिल्ली से सड़क मार्ग से गोंडा के लिए रवाना हुए।

अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का किया खंडन

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया और पहलवानों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे राष्ट्रीय स्तर पर ट्रायल देने या लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह उनके खिलाफ एक सुनियोजित साजिश है। उन्होंने कहा, “जब मुझे पता चला कि दिल्ली में पहलवानों ने विरोध करना शुरू कर दिया है, तो मुझे नहीं पता था कि आरोप क्या है।'

उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को बताया साजिश

कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने कहा, "विनेश फोगाट ने जो यौन शोषण के आरोप लगाए हैं, क्या कोई इन आरोपों के साथ आगे आ रहा है? क्या कोई एथलीट है जो इन आरोपों के साथ आगे आया है और कहा है कि फेडरेशन के अध्यक्ष ने किसी प्रकार का यौन उत्पीड़न किया है?" उन्होंने कहा कि यह मेरे खिलाफ साजिश है। उन्होंने इसमें बड़े उद्योगपति का हाथ बताया। उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की जाँच के लिए तैयार हैं।     

टॅग्स :WFIबजरंग पूनियासाक्षी मलिकSakshi MalikBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी