लाइव न्यूज़ :

हम वामपंथी उग्रवाद और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस हैं: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

By रुस्तम राणा | Updated: August 27, 2022 16:49 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, हम वामपंथी उग्रवाद और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस रखते हैं। हमने एनआईए को अधिकार दिया है। तकनीकी, साइबर और फोरेंसिक विशेषज्ञ और निरंतर सीखने की शक्ति एनआईए में अंतर्निहित है।

Open in App

रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान देश के गृह मंत्री ने वामपंथी उग्रवाद और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंट नीति की बात कही।

शाह ने कहा, हम वामपंथी उग्रवाद और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस रखते हैं। हमने एनआईए को अधिकार दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, तकनीकी, साइबर और फोरेंसिक विशेषज्ञ और निरंतर सीखने की शक्ति एनआईए में अंतर्निहित है। इस अवसर पर उन्होंने अन्य देशों में भी एनआईए के दायरे के विस्तार किए जाने की बात कही। 

अमित शाह ने मंच से कहा कि एनआईए बढ़ती हुई शाख और बढ़ती हुई दबदबे का प्रतीक है। एजेंसी के बनने और उभरने में और परिणाम दिलाने के लिए एक लंबा समय लग जाता है, लेकिन एनआईए ने कम समय बेंचमार्क स्थापित किया है। 

शाह ने कहा, देश के बाहर से भी हो रहे षड्यंत्र जिसके साक्ष्य भी नहीं होते उसे भी एनआईए ने सुलझाया है। 3 साल में 10 राज्यों में एनआईए ने अपने काम का विस्तार किया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, मुझे पूरा भरोसा है 2024 के नए चुनाव के पहले देश के सभी राज्यों में एनआईए के ब्रांच होंगे। 

आपको बता दें कि इससे पहले रायपुर में एनआईए का ऑफिस किराए के बिल्डिंग में काम चलता था। लेकिन अब रायपुर में सेक्टर 24 में स्थित एनआईए ऑफिस का अमित शाह ने उद्घाटन किया है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे।

इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ इस उद्घाटन समारोह में  छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री  ताम्रध्वज साहू और एनआईए के महानिदेशक दिनकर गुप्ता भी उपस्थित रहे।

टॅग्स :अमित शाहएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष