पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर फेंके गए बम, पार्टी ने टीएमसी पर लगाया आरोप

By विनीत कुमार | Published: September 8, 2021 10:04 AM2021-09-08T10:04:05+5:302021-09-08T10:29:59+5:30

पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बुधवार सुबह बम फेंकने की घटना हुई है। भाजपा ने इसका आरोप टीएमसी पर लगाया है।

West Bengal news bombs thrown at BJP MP Arjun Singh home near Kolkata | पश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर फेंके गए बम, पार्टी ने टीएमसी पर लगाया आरोप

भाजपा सांसद के घर के बाहर बम से हमला (फोटो- एएनआई)

Highlightsपश्चिम बंगाल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम फेंकने की घटना।बाइक से आए थे तीन हमलावर, फिलहाल मामले की जांच जारी, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं।कोलकाता से करीब 100 किलोमीटर दूर जगतदल में भाजपा सांसद के घर पर हमला।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से करीब 100 किलोमीटर दूर जगतदल में भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम फेंके जाने का मामला सामने आया है। 

मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह के घर के बाहर बुधवार सुबह करीब 6.30 बजे तीन बम फेंके गए। बम किसने फेंका, इस संबंध में जानकारी सामने नहीं आ सकी है।

हालांकि भाजपा ने आरोप लगाया है कि ये काम टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया है। बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले से ही टीएमसी और भाजपा में तनातनी देखने को मिली थी। 

वहीं चुनावी नतीजों के बाद भी राज्य़ में कई जगहों से हिंसा की खबरें आई थीं। इस बीच अर्जुन सिंह के घर के बाहर बम फेंके जाने को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की भी प्रतिक्रिया सामने आई। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये घटना चिंताजनक है। 

बम हमले पर टीएमसी ने क्या कहा?

एनडीटीवी के अनुसार टीएमसी ने बम हमले के आरोपों से इनकार किया है। टीएमसी के अनुसार ये हमला भाजपा के अंदरूनी कलह की वजह से हुआ है।

इस बीच पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ये बात भी सामने आई है कि तीन हमलावर बाइक से आए थे। वहीं अर्जुन सिंह दिल्ली में हैं और उनके आज बंगाल जाने की उम्मीद है। पूरी घटना पर अर्जुन सिंह की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Web Title: West Bengal news bombs thrown at BJP MP Arjun Singh home near Kolkata

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे