पश्चिम बंगाल में भाजपा का विरोध प्रदर्शन; 12 घंटे बंद का किया आह्वान, पुलिस के सामने आपस में भिड़े भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता, जानें मामला
By अनिल शर्मा | Updated: April 28, 2023 11:50 IST2023-04-28T11:14:01+5:302023-04-28T11:50:07+5:30
सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं बंद के आह्वान के बीच दुकानों को जबरदस्ती बंद करा दिए। एएनआई के मुताबिक, बंद के कारण राहगिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

तस्वीरः ANI
कोलकाताः पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में भाजपा नेता की कथित हत्या और कालियागंज बलात्कार और हत्या मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा ने उत्तर बंगाल में 12 घंटे बंद का आह्वान भी किया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान यहां भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। सामने आए वीडियो में भाजपा कार्यकर्ता और टीएमसी समर्थक एक दूसरे के बीच पुलिस के सामने हाथापाई करते नजर आए। टीएमसी समर्थक भाजपा के बंद का विरोध कर रहे थे।
उधर, विरोध प्रदर्शन कर रहे कई भाजपा कार्यकर्ताओं को पश्चिम बंगाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राज्य में आम लोगों के खिलाफ कथित पुलिस बर्बरता को लेकर आज उत्तर बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। भाजपा नेता देबाश्री चौधरी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार राजबंशी लोगों के खिलाफ है।
#WATCH | A scuffle broke out between the BJP and TMC workers in the Cooch Behar district of West Bengal during BJP';s protest over the alleged murder of a BJP leader and Kaliyaganj rape & murder case pic.twitter.com/dj4WhQUOfc
— ANI (@ANI) April 28, 2023
सिलीगुड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं बंद के आह्वान के बीच दुकानों को जबरदस्ती बंद करा दिए। एएनआई के मुताबिक, बंद के कारण राहगिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर दिनाजपुर जिले के कलियागंज के पास राधिकापुर में भाजपा कार्यकर्ता मृत्युंजय बर्मन की मौत हो गई थी। भाजपा ने आरोप लगाया कि मृत्युंजय की मौत पुलिस फायरिंग में हुई।
#WATCH पश्चिम बंगाल: उत्तर दिनाजपुर में भाजपा कार्यकर्ता की कथित हत्या और कालीगंज में नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार और हत्या के खिलाफ भाजपा ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। pic.twitter.com/hSYQvr8t8t
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2023
भाजपा सांसद देबश्री चौधरी ने कहा, "सत्तारूढ़ पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) को लगता है कि वे हमारे कैडरों पर गोली चलाकर या बेतरतीब गिरफ्तारी करके हमें चुप करा सकती तो वह गलते है, पूरा देश हमारे साथ है।" चौधरी ने आरोप लगाया कि राज्य पुलिस कर्मियों ने बुधवार देर रात भाजपा कार्यकर्ता मृत्युंजय बर्मन की गोली मारकर हत्या कर दी, जब वे कालियागंज में पार्टी के पंचायत समिति सदस्य बिष्णु बर्मन को गिरफ्तार करने आए थे।
इस बीच, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के कालियागंज में एक नाबालिग लड़की से कथित बलात्कार और हत्या के मामले में मेखिलगंज पुलिस द्वारा की गई जांच की विस्तृत रिपोर्ट मांगी। न्यायमूर्ति राजशेखर मंथा की पीठ ने सुनवाई के लिए अगले दिन 2 मई की तारीख तय की है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पोस्टमॉर्टम की वीडियोग्राफी को सुरक्षित रखने को कहा क्योंकि जरूरत पड़ी तो कोर्ट बाद में इस पर गौर करेगी।
उत्तर दिनाजपुर जिले के पूरे कालियागंज शहर में बृहस्पतिवार को निषेधाज्ञा लागू करने के साथ ही इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गईं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। गत रविवार को शहर के कुछ हिस्सों में निषेधाज्ञा लागू की गई थी। अधिकारी ने कहा, ‘‘ये उपाय 30 अप्रैल तक जारी रहेंगे।’’ पिछले सप्ताह 17 वर्षीय लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या को लेकर शहर में हिंसा हुई थी।