लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: रैली में हेलीकॉप्टर न उतरने देने पर बोले सीएम योगी, कहा- BJP से डर गई है ममता सरकार

By भाषा | Updated: February 3, 2019 16:06 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट और उत्तरी दिनाजपुर जिले के रायगंज में ‘गणतंत्र बचाओ रैली’ को संबोधित करने वाले थे। रैलियां क्रमश: दोपहर एक और तीन बजे होने वाली थी। 

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को यहां उतरने की अनुमति नहीं दिए जाने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने दक्षिण दिनाजपुर के जिला मजिस्ट्रेट के घर के बाहर रविवार को प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, भाजपा के राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष के साथ दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट और उत्तरी दिनाजपुर जिले के रायगंज में ‘गणतंत्र बचाओ रैली’ को संबोधित करने वाले थे। रैलियां क्रमश: दोपहर एक और तीन बजे होने वाली थी। 

टेलीफोन से किया रैली को संबोधित-

बता दें कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने टेलीफोन करके जनता को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि ममता सरकार बीजेपी से डर गई है। 

 

दरअसल, योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर को बालुरघाट में बैठक स्थल के पास उतरना था।

घोष ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमें अभी तक हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं मिली है। इसलिए हमारे पार्टी कार्यकर्ता डीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर हेलीकॉप्टर को उतरने की अनुमति दिए जाने की मांग कर रहे हैं।’’

भाजपा सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को रायगंज बीएसएफ शिविर के पास उतारने का निर्णय किया गया है। वहां से वह सड़क के रास्ते बालुरघाट जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘रायगंज में दूसरी रैली को संबोधित करने के लिए वह वापस आएंगे।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावयोगी आदित्यनाथममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी