लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः भाजपा नेताओं की ऑडियो क्लिप वायरल होने से भूचाल

By शीलेष शर्मा | Updated: March 25, 2021 13:49 IST

बंगाल की वरिष्ठ पत्रकार सीमा सेनगुप्ता ने इस ऑडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल किया है.

Open in App
ठळक मुद्देकथित रूप से लड़कियों की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.टिकट चाहने वाले संतोष से कहता है कि दिलीप घोष हमसे ऊपर नहीं है. वह भरोसा दिलाता है कि जीतू भाई ने तुमको टिकट दिलाने का काम शुरू कर दिया है.

नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार में भाजपा नेताओं की कथित ऑडियो क्लिप वायरल हो जाने से भूचाल सा आ गया है.

किसी संतोष नाम के व्यक्ति की इस ऑडियो क्लिप में भाजपा के दो बड़े नेताओं के बारे में आपत्तिजनक बातें की गई हैं. बंगाल की वरिष्ठ पत्रकार सीमा सेनगुप्ता ने इस ऑडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर वायरल किया है.

इस ऑडियो क्लिप में भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के लिए कथित लेन-देन की बात के साथ-साथ बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष और भाजपा के प. बंगाल चुनाव प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय पर कथित रूप से लड़कियों की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

कथित तौर पर टिकट दिलाने वाले और टिकट मांगने वाले के बीच की इस बातचीत में दिलीप घोष को गंदी गालियां देते हुए यह कथित नेता टिकट चाहने वाले संतोष से कहता है कि दिलीप घोष हमसे ऊपर नहीं है. वह भरोसा दिलाता है कि जीतू भाई ने तुमको टिकट दिलाने का काम शुरू कर दिया है. टिकट नहीं मिलने पर पैसे वापस मिलने का दावा भी इस ऑडियो क्लिप में किया गया है.

इस बीच कांग्रेस ने इस ऑडियो वायरल क्लिप पर आक्रामक रुख अपनाते हुए सरकार और भाजपा से सफाई देने के साथ-साथ जांच की मांग की है. पार्टी की सांसद अमी याग्निक और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भाजपा नेताओं द्वारा युवतियों के यौन शोषण का मुद्दा सामने आता है तो यह गंभीर मसला है. इसकी सत्यता की जांच होनी चाहिए तथा सच्चाई सामने आनी चाहिए. कांग्रेस ने वह ऑडियो क्लिप भी जारी किया जिसमें कथित आरोप लगाए गए हैं.

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावकैलाश विजयवर्गीयविधानसभा चुनावविधान सभा चुनाव 2021भारतीय जनता पार्टीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर