पश्चिम बंगाल चुनाव 2021: कांग्रेस और वाम दलों में गठबंधन, कांग्रेस आलाकमान ने दी मंजूरी

By स्वाति सिंह | Published: December 24, 2020 06:27 PM2020-12-24T18:27:23+5:302020-12-24T18:35:38+5:30

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर से वाम दलों के साथ गठबंधन कर तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। 

West Bengal Assembly Election 2021: Congress to ally with Left parties | पश्चिम बंगाल चुनाव 2021: कांग्रेस और वाम दलों में गठबंधन, कांग्रेस आलाकमान ने दी मंजूरी

साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भी वाम दल और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़े थे।

Highlightsअगले साल होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव कांग्रेस और वाम दल मिलकर लड़ेंगे।कांग्रेस ने औपचारिक रूप से चुनावों के लिए वाम दलों के साथ गठबंधन की घोषणा की।पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की

कोलकाता: अगले साल होने वाले पश्चिम बंगालविधानसभा चुनावकांग्रेस और वाम दल मिलकर लड़ेंगे। कांग्रेस ने गुरुवार को औपचारिक रूप से पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए वाम दलों के साथ गठबंधन की घोषणा की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस आलाकमान ने पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में वाम दलों के साथ गठबंधन को आज औपचारिक रूप से स्वीकृति प्रदान की।’’

कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद ने कहा, ‘‘इस चुनाव में कांग्रेस इस गठबंधन में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। यह चुनाव पश्चिम बंगाल की अस्मिता, संस्कृति और संस्कार को बचाने का है जिन पर चोट करने की कोशिश की जा रही है।’’

प्रसाद ने हाल ही में पश्चिम बंगाल का दौरा किया था और वहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेकर नेतृत्व को इससे अवगत कराया था। इसके बाद नेतृत्व ने गठबंधन करने को हरी झंडी दी है। साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भी वाम दल और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़े थे। हालांकि ये दोनों केरल में एक दूसरे मुख्य विरोधी हैं।

दमखम से चुनाव लड़ेगी पार्टी : जितिन प्रसाद

कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी जितिन प्रसाद ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस इस गठबंधन में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। यह चुनाव पश्चिम बंगाल की अस्मिता, संस्कृति और संस्कार को बचाने का है जिन पर चोट करने की कोशिश की जा रही है।

प्रसाद ने हाल ही में पश्चिम बंगाल का दौरा किया था और वहां प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेकर नेतृत्व को इससे अवगत कराया था। इसके बाद नेतृत्व ने गठबंधन करने को हरी झंडी दी है। साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भी वाम दल और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़े थे। हालांकि ये दोनों केरल में एक दूसरे मुख्य विरोधी हैं।

Web Title: West Bengal Assembly Election 2021: Congress to ally with Left parties

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे