पोस्टर वार- ''दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइए आप लोकतंत्र में हैं''

By पल्लवी कुमारी | Published: February 13, 2019 02:08 PM2019-02-13T14:08:23+5:302019-02-13T14:08:23+5:30

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को के खिलाफ ये धरना प्रदर्शन किया जाएगा। रैली का आयोजन अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) कर रही है। जंतर मंतर पर होने वाले धरना प्रदर्शन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी शामिल होंगे।

"Welcome To Delhi didi," Cheeky Banners Ahead Of Mamata Banerjee's Protest delhi | पोस्टर वार- ''दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइए आप लोकतंत्र में हैं''

पोस्टर वार- ''दीदी यहां खुलकर मुस्कुराइए आप लोकतंत्र में हैं''

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी एक बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार (13 फरवरी) की रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आईं। दिल्ली में ममता बनर्जी के स्वागत के लिए तंज भरे पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में लिखा है, ''दीदी यहां  खुलकर मुस्कुराइए आप लोकतंत्र में हैं।'' 

ये पोस्टर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) की ओर से ममता बनर्जी को जवाब है। ममता बनर्जी ने पिछले दिनों बीजेपी के नेताओं के हेलिकॉप्टर रैली के लिए नहीं उतरने दिए थे।  

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये पोस्टर पूरे दिल्ली में लगाए गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने ममता बनर्जी के तीन पोस्टर शेयर किए हैं। इन तीनों पोस्टर में ममता बनर्जी की तस्वीर केरीकेचर के तौर पर लगाई गई है। पोस्टर के नीचे ''Youth For Democracy'' लिखा है। 


- पहले पोस्टर में लिखा है- ''दिल्ली में आपका स्वागत है, जहां लोकतंत्र अभी भी जिंदा है। ''( इस पोस्टर में ममता बनर्जी ने एक हथियार लिया हुआ है।)

- दूसरे पोस्टर में लिखा है-  ''दीदी आपको यहां कोई नहीं रोकेगा, आप स्वतंत्र होकर रैली को संबोधित कर सकती है।'' ( इस पोस्टर में ममता बनर्जी एक पोटली में मुसलमान शख्स को बांधे हुए हैं और हाथ में दो ढोलक लिया है)

तीसरे पोस्टर में लिखा है- '' दीदी यहां  खुलकर मुस्कुराइए आप लोकतंत्र में हैं ''

13 फरवरी को विपक्ष की बैठक 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित विपक्ष के कई दिग्गज नेता 13 फरवरी को बैठक करने वाले हैं। बैठक के बाद धरना प्रदर्शन भी होना है। रैली का आयोजन अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) कर रही है। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को के खिलाफ ये धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस महारैली में विपक्षी नेता बुधवार को जंतर मंतर पर जमा होंगे और विभिन्न मुद्दों पर मोदी सरकार को घरेंगे।

आप के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा,  रैली में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नेता फारूक अब्दुल्ला और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद यादव हिस्सा लेंगे।

Web Title: "Welcome To Delhi didi," Cheeky Banners Ahead Of Mamata Banerjee's Protest delhi