लाइव न्यूज़ :

पिथौरागढ में बाजारों की साप्ताहिक बंदी समाप्त

By भाषा | Updated: January 7, 2021 18:47 IST

Open in App

पिथौरागढ़, सात जनवरी उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए बाजारों में लागू साप्ताहिक बंदी के अपने निर्णय को प्रशासन ने व्यापारियों के दवाब के आगे झुकते हुए बृहस्पतिवार को वापस ले लिया ।

उद्योग व्यापार मंडल, प्रशासन से इस निर्णय को वापस लेने की इस आधार पर मांग कर रहा था कि इससे जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम नहीं हुए हैं ।

निर्णय वापसी की पुष्टि करते हुए पिथौरागढ के उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने कहा कि अब यह व्यापारियों पर है कि वह शनिवार और रविवार को बाजार बंद रखते हैं या खोलते हैं ।

सैनी ने कहा, 'हांलांकि, जिले में कोरोना मामलों की संख्या अब भी बढ रही है इसलिए संवेदनशील क्षेत्रों को निषिद्ध क्षेत्र बनाया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन जोशी ने साप्ताहिक बंदी के निर्णय को वापस लेने और व्यापारियों को और नुकसान से बचाने के लिए प्रशासन का आभार प्रकट किया ।

पिथौरागढ़ जिले में बाजारों की 48 घंटे की बंदी पिछले सप्ताह दो जनवरी को लागू की गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले