लाइव न्यूज़ :

Weather updates: मध्य प्रदेश में भारी बारिश, छह में रेड, 12 में आरेंज और 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 21, 2020 15:13 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान संपूर्ण मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा. शहडोल, रीवा, जबलपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलो में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देसिवनी में 54.6, रतलाम में 12, मंडला में 11, मलाजखंड में 8.8, खरगोन में 20 में मिली मीटर बरसात हुई.उज्जैन, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है.आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं अत्याधिक भारी वर्षा हो सकती है.

भोपालः मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों में अत्याधिक भारी बरसात की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया. मौसम विभाग ने इसके साथ ही राज्य के 12 जिलों में अतिभारी  बरसात की चेतावनी देते हुए आरेंज अलर्ट और 16 जिलों में भारी बरसात की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

पिछले 24 घंटों के दौरान संपूर्ण मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय रहा. शहडोल, रीवा, जबलपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं होशंगाबाद संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा चंबल एवं ग्वालियर संभागों के जिलो में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई.

बीते 24 घंटोंं में राज्य के  भोपाल में 51.2, भोपाल सिटी में 80.4, रायसेन में 46.8, होशंगाबाद में 49.2, बैतूल में 44.8, जबलपुर में 33.1, उमरिया में 42.2, उज्जैन में 29.2, शाजापुर में 31, इंदौर में 35, गुना में 0.6, पचमढ़ी में 8, धार में 1.2, ग्वालियर में 2.9, सागर में 4.8, दमोह में 6, नौगांव में 6.8, सतना में 4.4, रीवा में 11.2, खजुराहो में 14.6, नरसिंहपुर में 105, सिवनी में 54.6, रतलाम में 12, मंडला में 11, मलाजखंड में 8.8, खरगोन में 20 में मिली मीटर बरसात हुई.

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज चंमक के साथ बौछारे पड़ सकती है. मौसम विभाग ने आरेंज रेड अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों में होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी जिलों में कहीं-कहीं अत्याधिक भारी वर्षा हो सकती है.

मौसम विभाग ने इसके साथ ही आरेंज अलर्ट विदिशा, रायसेन, सीहोर, उज्जैन, देवास, कटनी, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, पन्ना, सागर, दमोह जिलों में कहीं-कहीं अति भारी वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग ने इसके साथ ही रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, छतरपुर, टीकमगढ़, भोपाल, राजगढ़, खंडवा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर एवं शिवपुरी जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया.  

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टग्वालियरजबलपुरउज्जैनइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब