लाइव न्यूज़ :

मौसम अपडेटः जयपुर, उदयपुर और कोटा में अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अलर्ट़

By धीरेंद्र जैन | Updated: August 28, 2020 20:32 IST

पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 68 मिमी वर्षा धौलपुर के राजाखेड़ा में रिकाॅर्ड की गई। वहीं, बारांके के शाहबाद में 67.0 मिमी, भीलवाड़ा के शाहपुरा में 55.0 मिमी, बनेड़ा में 41 मिमी तथा भरतपुर के वैर में 37.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देविभाग के अनुसार शुक्रवार से मानसून के फिर सक्रिया होने की संभावना है जिससे राजधानी जयपुर सहित प्रदेश भर में तेज बारिश हो सकती है।मौसम विभाग जयपुर के निदेशक ने बताया कि झारखंड के ऊपर बने दबाव के क्षेत्र के चलते पूर्वी राजस्थान में 28 से मानसून फिर सक्रिय होगा।शनिवार और रविवार को कोटा, जयपुर, उदयपुर संभाग में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है।

जयपुरः राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश अवश्य हो रही है लेकिन प्रदेश में कहीं भी इस समय भारी बारिश नहीं हो रही। लेकिन मौसम विभाग ने अगले दो दिनों यानि शनिवार और रविवार को जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार शुक्रवार से मानसून के फिर सक्रिया होने की संभावना है जिससे राजधानी जयपुर सहित प्रदेश भर में तेज बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 68 मिमी वर्षा धौलपुर के राजाखेड़ा में रिकाॅर्ड की गई। वहीं, बारांके के शाहबाद में 67.0 मिमी, भीलवाड़ा के शाहपुरा में 55.0 मिमी, बनेड़ा में 41 मिमी तथा भरतपुर के वैर में 37.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग जयपुर के निदेशक ने बताया कि झारखंड के ऊपर बने दबाव के क्षेत्र के चलते पूर्वी राजस्थान में 28 से मानसून फिर सक्रिय होगा। इससे शनिवार और रविवार को कोटा, जयपुर, उदयपुर संभाग में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभागों में भी एक दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।आगामी सप्ताह में मानसून की सक्रियता के कारण प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। जबकि 4 से 10 सितंबर के बीच पश्चिमी राजस्थान में कम वर्षा होने का अनुमान है।  

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसममौसम रिपोर्टराजस्थानजयपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ